Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एनिमल के इंटीमेट सीन देखकर शॉक्ड हुए तृप्ति के पैरेंट्स:एक्ट्रेस बोलीं- उन्हें इसे एक्सेप्ट करने में वक्त लगा, बोले- मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फिल्म एनिमल में छोटा मगर बेहद असरदार रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम जोया है जो रणबीर के किरदार विजय की दुश्मन है पर उसी से प्यार करने लगती है।

फिल्म में तृप्ति और रणबीर के बीच कई इंटीमेंट सीन भी हैं। एक इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया कि ये सीन किस तरह शूट किए गए और उनके पैरेंट्स ने यह सीन देखकर क्या रिएक्शन दिया। तृप्ति ने कहा कि उनके पैरेंट्स को इस सीन को एक्सेप्ट करने में थोड़ा वक्त लगा।

पैरेंट्स बोले- हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए तृप्ति ने कहा, ‘मेरे पैरेंट्स फिल्म में मेरा किरदार और इंटीमेंट सीन देखकर चौंक गए। उन्होंने कहा- ‘हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने यह कर दिखाया।’ उन्हें इस सीन को एक्सेप्ट करने में थोड़ा वक्त लगा

हालांकि, वो मेरे साथ बहुत ही स्वीट थे। उनका कहना था कि, ‘आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था लेकिन अब ठीक है। पैरेंट्स के रूप में हम स्पष्ट रूप से इसे महसूस करेंगे।’

पैरेंट्स के साथ तृप्ति डिमरी। यह तस्वीर तब की है जब तृप्ति की डेब्यू फिल्म 'लैला-मजनू' रिलीज हुई थी।
पैरेंट्स के साथ तृप्ति डिमरी। यह तस्वीर तब की है जब तृप्ति की डेब्यू फिल्म ‘लैला-मजनू’ रिलीज हुई थी।

अपने काम और किरदार के प्रति ईमानदार हूं: तृप्ति
तृप्ति ने आगे बताया- ‘बाद में मैंने उन्हें समझाया कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं। यह मेरी जॉब है और जब तक मैं सेफ और कम्फर्टेबल फील कर रही हूं तब तक मुझे ऐसा कुछ करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है।

मैं एक एक्टर हूं और अपने काम और किरदार के प्रति 100 प्रतिशत ईमानदार हूं।’

शूटिंग के दौरान रणबीर और रश्मिका मंदाना से चर्चा करते एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा (बीच में)
शूटिंग के दौरान रणबीर और रश्मिका मंदाना से चर्चा करते एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा (बीच में)

सिर्फ चार लोगों की मौजूदगी में शूट हुआ था यह सीन
इससे पहले E Times को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि इस सीन को शूट कैसे किया गया था। एक्ट्रेस ने कहा- ‘डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा ने इस इंटीमेट सीन की शूटिंग के लिए सेट बंद कर दिया था।

संदीप हर 5 मिनट में पूछते थे- मैं ठीक हूं?
इस दौरान सिर्फ मैं, रणबीर, सिनेमैटोग्राफर और संदीप ही सेट पर मौजूद थे। शूटिंग के दौरान संदीप मुझसे हर 5 मिनट पर पूछते थे कि मैं कम्फर्टेबल हूं या नहीं ? मुझे कुछ चाहिए तो नहीं ? मुझे इस दौरान बिल्कुल अनकम्फर्टेबल नहीं लगा क्योंकि मेकर्स ने इस बात का ख्याल रखा।’

तृप्ति ने केक कट करके यह अचीवमेंट सेलिब्रेट किया।
तृप्ति ने केक कट करके यह अचीवमेंट सेलिब्रेट किया।

इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए
इसी बीच रविवार को तृप्ति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने केक कट करके इसे सेलिब्रेट किया। बता दें कि ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद से तृप्ति की फैन फॉलोइंग में काफी बढ़त हुई है। केवल सात दिनों में उनके करीबन 20 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं।

फिल्म ने कमाए वर्ल्डवाइड 660.89 करोड़
इसी बीच हर तरह का क्रिटिसिज्म झेलते हुए एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 660.89 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

रिलीज के 9वें दिन शनिवार को फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.22 करोड़ कमाए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही 9वें दिन वर्ल्डवाइड इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली एनिमल भारत की पहली फिल्म बन चुकी है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.