Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एनिवर्सरी के मौके पर करीना कपूर ने यूं लूटाया पति सैफ पर प्यार, ऐसे हुई थी दोनों की आंखें चार

करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। 16 अक्टूबर को दोनों अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर करीना ने सैफ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उनपर प्यार लूटाया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक तरफ सैफ जहां कैमरा के सामने पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस करीना कपूर पिज्जा खाते हुए दिखाई दे रही हैं। सैफ अली खान और करीना इस तस्वीर में बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं।

 

 

ऐसे शुरू हुई थी करीना-सैफ की लव स्टोरी 

सैफ अली खान और करीना के बीच प्यार फिल्म टशन के सेट पर हुआ था। करीना का उस वक्त शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था । लद्धाख में  करीना ने हैंडसम सैफ के मस्तमौला अंदाज को देखा और उनकी तरफ आर्कषित हो गईं। उस वक्त सैफ भी सिंगल थे। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक करने में जरा भी देर नहीं लगाई और फिर लिव इन में शिफ्ट हो गए। आपको बता दें कि करीना से सैफ उम्र में 10 साल बडे़ है । करीब 5 साल लिव इन में रहने के बाद इस जोड़ी ने शादी रचाई। करीना और सैफ ने  ना तो निकाह किया था और ना ही सात फेरे लिए थे बल्कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। हांलाकि मेंहदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। शादी की रस्मों में करीना और सैफ के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

 

 

 करीना ने शादी में पहना था  200 साल पुराना शरारा

मुंबई में करीबी लोगों की मौजूदगी में सैफ और करीना ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। करीना ने उस वक्त अपनी सास शर्मिला टैगोर का शरारा पहना था। यही लिबास शर्मिला ने अपनी शादी में भी पहनी थी। पटौदी परिवार का ये शरारा करीब 200 साल पुराना शरारा पहना है ।करीना ने डिजाइनर ऋतु कुमार से शर्मिला की वेडिंग ड्रेस पर दोबारा काम करवाया था। उनका वेडिंग ड्रेस 50 लाख में तैयार हुआ था। करीना ने उस वक्त पटौदी परिवार के पुश्तैनी गहने पहने थे।उन गहनों की कीमत लाखों में है।

Saif ali khan- Kareena kapoor khan

Image Source : DESIGN
अब्बा की दूसरी शादी में शामिल हुए थे इब्राहीम और सारा

 

अब्बा की दूसरी शादी में शामिल हुए थे इब्राहीम और सारा 

करीना और सैफ ने दुल्हा-दुल्हन के लुक में फोटोशूट करवाया था। इस मौके पर सैफ की बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहीम भी मौजूद थे। कहा जाता है कि खुद अमृता सिंह ने अपने बच्चों को शादी में शामिल होने के लिए भेजा था।मुंबई में शादी के बाद शर्मिला टैगोर में नई बहू के स्वागत में दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी। रिसेप्शन में करीना ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पिंक शरारा पहना था जबकि सैफ ब्लैक कलर की शेरवानी पहने हुए थे। सैफ करीना के रिसेप्शन में दिल्ली के राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंची थी। सारा अली खान और उनके भाई इब्राहीम भी अपने अब्बा की दूसरी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। सैफ और करीना हैपिली मैरिड हैं। इस पावर कपल के दो बच्चे हैं तैमूर और जेह। करीना से शादी के बाद सैफ ने अपने दो और बच्चों इब्राहीम और सारा का भी ख्याल रखा। भले ही अमृता सिंह उनसे कभी ना मिलती हो लेकिन दोनों बच्चे अक्सर अपने पिता के घर आते रहते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.