Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय ने छोड़ा बच्चन हाउस, तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम?

नई दिल्ली: बच्चन परिवार काफी समय से अपने घर में चल रहे तनाव को लेकर चर्चा में है. बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ वक्त से काफी खटपट चल रही है. यहां तक कि दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आने लगी थी. इसी बीच अब खबर आ रही है कि दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का घर भी छोड़ दिया है. मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता अब तक सिर्फ बेटी आराध्या के कारण ही टिका हुआ था, वर्ना दोनों सालों पहले ही अलग हो चुके होते.

 

 ‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं ऐश्वर्या

 

हालांकि, पिछले दिनों ऐश्वर्या ‘द आर्चीज’ की स्क्रीनिंग के दौरान पूरे बच्चन परिवार के साथ नजर आई थीं. इसके बाद कहा जाने लगा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सब ठीक है. दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस काफी समय से बच्चन परिवार के साथ नहीं रह रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मामला इतना बिगड़ गया है कि कपल के तलाक की खबरें भी आने लगी हैं. ऐश्वर्या इस समय बेटी आराध्या के साथ अपनी मां के साथ रह रही हैं.

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

 

फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक पु्ष्टि नहीं की गई हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि सास जया बच्चन के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं है. लंबे वक्त से दोनों के बीच बातचीत भी बंद है. इन्हीं झगड़ों के बीच अभिषेक भी फंस गए हैं और इस वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच विवाद काफी बढ़ गए हैं.

सामने आई थीं ऐसी खबरें

गौरतलब है कि पिछले दिनों अभिषेक बच्चन एक इवेंट में शरीक होने के लिए पहुंचे थे. उस समय उनके हाथ में वेटिंग रिंग नहीं थी, जिसके बाद से ही तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. इसके अलावा हाल ही में खबर आ रही थी कि महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर भी ऐश्वर्या को अनफॉलो कर दिया था.

News Source-Link

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.