Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ऐसे हैं करीना कपूर खान के सौतेले बेटे इब्राहिम संग संबंध, दोस्त की तरह रहते हैं साथ…

सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ सेकेंड मैरिज की है

उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी और उन दोनों के दो बच्‍चे हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिम जो इन दिनों करीना के काफी करीब है। कम से कम हाल में वायरल हुई कुछ पिक्‍चर्स तो यही बताती हैं।

सैफ के बेटे से करीना की है जबरदस्‍त बांडिंग
हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की एक फोटो वायरल हुई है जिसमें दोनों काफी खुश एक दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। सैफ की पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम और करीना का कहना है कि उनका स्टेप सन इब्राहिम से रिश्ता एक बेटे से कहीं ज्यादा एक दोस्त की तरह है । वे दोनों काफी स्ट्रांग बांडिंग शेयर करते हैं। इस तस्वीर को देख कर इस बात का यकीन भी हो जाता है।

ये पहली बार नहीं है जब करीना और इब्राहिम एक साथ नजर आए हैं वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं और ये बात समय समय पर जाहिर होती रहती है।

Karena Saif and Ibrahim at Soha wedding“पिछले महीने ही वे दोनों सैफ उनकी बहन सोहा और उसके पति कुणाल खेमू के साथ मालद्वीव में वेकेशन इंज्वाय करते दिखे थे तो सोहा की शादी के दौरान भी इब्राहिम और करीना एक दूसरे की संगत में खुश दिखे थे, जिससे साफ झलकता है कि सैफ के बच्चों को अपनी सौतेली मां से कोई प्राब्लम नहीं है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.