Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कंगना रनौत के अलवा सलमान- रणवीर समेत कई स्टार्स खा चुके हैं थप्पड़

कंगना रनौत को सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा तो देश भर में मच गया हंगामा कुछ लोग सीआईएसएफ गार्ड के साथ खड़े हैं तो कुछ लोग उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वही बॉलीवुड इस घटना पर चुप्पी साधे बैठा है किसी ने भी एक लब्ज तक नहीं लिखा कंगना रनौत ने बॉलीवुड वालों की खामोशी पर खूब खरी खोटी सुनाई है.

 

और कहा है कि तुम सब इसका जश्न मना रहे हो तुम्हारे साथ भी ऐसा हो सकता है वैसे आपको बता दें कंगना ही नहीं कई बॉलीवुड स्टार्स चाटा खा चुके हैं इस घटना से पहले कई ऐसे इंसिडेंट हुए जब स्टार्स को सरेआम जड़ दिया गया थप्पड़.

सलमान खान

यूं तो सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है लेकिन एक बार एक लड़की ने उनको चांटा रसीद कर दिया था बात साल 2009 की है जब दिल्ली के एक पार्टी में सलमान अपने भाई सोहेल खान के साथ थे पार्टी में एक लड़की आई और वो एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी थी.

 

वो जबरन पार्टी में घुसने की कोशिश कर रही थी सुरक्षाकर्मियों ने उसको रोक दिया लेकिन वो नहीं मानी तब सलमान भी वहाँ आ गए और उसे समझाने लगे ऐसे में उस लड़की ने सलमान खान को ही थप्पड़ जड़ दिया.

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान को भी सरेआम पड़ चुका है थप्पड़ शाहरुख खान के साथ थप्पड़ मामला उस समय हुआ जब वो फ़िल्म स्टार नहीं बने थे कहा जाता है कि एक बार शाहरुख खान ट्रेन से यात्रा कर रहे थे तब एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था दरअसल वो महिला शाहरुख से सीट खाली करने के लिए कह रही थी और जब शाहरुख ने ऐसा नहीं किया तो उसने तुरंत उनके मुँह पे चांटा मार दिया.

रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह भी सरेआम खा चुके हैं थप्पड़ रणवीर सिंह को उनके ही बॉडीगार्ड ने जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया था हालांकि उनके बॉडीगार्ड ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था दरअसल भीड़ को मैनेज करते हुए बॉडीगार्ड ने रणवीर को थप्पड़ मार दिया था.

आदित्य नारायण

ऐक्टर सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण भी एक बार एक लड़की से थप्पड़ खा गए थे और ये घटना पब्लिक प्लेस पर हुई थी उस लड़की ने ये आरोप लगाया था की आदित्य नारायण ने उनके साथ छेड़खानी की.

 

गौहर खान

गौहर खान भी पब्लिक प्लेस पर किसी के थप्पड़ का शिकार हुई साल 2014 में ऐसा हुआ था कि जब एक शख्स ने उनको थप्पड़ मार दिया था उस समय वो एक रिऐलिटी शो के फिनाले को होस्ट कर रही थी मोहम्मद अकील नाम का एक शख्स उनके पास आया और उसने उनके साथ छेड़खानी ही नही की बल्कि चांटा भी मार दिया.

अमृता राव हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी एक बार अपना आपा खो दिया और अपनी को स्टार्स के गाल पर थप्पड़ मार दिया उनकी को स्टार थीं अमृता राव साल 2006 में दोनों प्यारे मोहन नाम की फ़िल्म की शूटिंग कर रही थी फ़िल्म के सेट पर आए दिन इनकी लड़ाई होती थी और 1 दिन एशा देओल ने अपना आपा खोते हुए अमृता राव को चांटा जड़ दिया.

बिपाशा बसु

कहा जाता है कि बिपाशा बसु भी एक बार शूटिंग के सेट पर थप्पड़ का शिकार हुई थी कहते हैं करीना कपूर ने बिपाशा बासु को थप्पड़ मार दिया था साल 2001 नई फ़िल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान पर किसी बात में दोनों ऐक्ट्रेसेस में बहस हुई और तब करीना ने गुस्से में विपाशा के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया था और उस दौरान करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली भी कहा था.

फ़िलहाल आप इस खबर पर क्या कहेंगे हमें कमेंट में जरूर बताएं

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.