Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

कई लोगों से बने संबंध फिर भी नहीं मिला सच्चा प्यार, आज तक कुंवारी हैं ये 5 मुस्लिम अभिनेत्रियां

तमाम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।

वहीं कुछ की मैरिड लाइफ सही नहीं रही तो उन्होंने तलाक लेकर अलग साथी चुन लिया। कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जो आज तक कुंवारी हैं। आइए जानें उन मुस्लिम एक्ट्रेस के नाम जिनका प्यार नहीं हुआ मुकम्मल तो उन्होंने सिंगल ही रहना चुना।


तबू बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका नाम पहले साजिद नाडियाडवाला और फिर साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ जुड़ा। नागार्जुन से वह शादी करना चाहती थीं। लेकिन ऐसा हो ना पाया। 50 की उम्र पार करने के बाद भी तबू आज तक कुंवारी हैं।

फिल्म रॉकस्टार से चर्चा में आने वालीं नरगिस फाखरी का अफेयर उदय चोपड़ा संग खूब चला। लेकिन कारण से उदय और नरगिस का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद नरगिस ने आजतक शादी नहीं की।


परवीन बाबी ने 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी के साथ उनका रिश्ता रहा लेकिन किसी ने शादी नहीं की। परवीन बाबी जब तक जिंदा रहीं तब तक कुंवारी ही रहीं।

अपने जमाने की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुरैया ने भी कभी शादी नहीं की। वह देव आनंद से बेइंतहा प्यार करती थीं। लेकिन उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया।


भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वालीं रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है। उनका नाम भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन के साथ जुड़ा। हालांकि दोनों ने इसे हमेशा अफवाह करार दिया। रानी ने भी अब तक शादी नहीं की है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.