Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कभी नाजायज बेटा तो कभी पत्नी से तलाक, इन विवादों से भरी है आमिर खान की जिंदगी

आमिर खान (Aamir Khan), बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं.

वह अपनी पहली ब्लॉकबस्टर कयामत से कयामत तक के बाद से इस फिल्म इंडस्ट्री के आइकन रहे हैं. उन्हें अवॉर्ड शोज में भाग नहीं लेने और साल में बहुत कम फिल्में करने के लिए भी जाना जाता है. अक्सर उनके फैंस और बॉलीवुड के दिग्गज, आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहकर बुलाते हैं.

आमिर खान के इन छह विवादों ने खूब मचाया हंगामा, बिग बी से भी ले चुके हैं  पंगा - Entertainment News: Amar Ujala
आमिर खान भले ही शांत स्वभाव वाले दिखते हों, लेकिन कई कलाकारों की तरह उनका नाम भी कई विवादों से जुड़ा है. तो चलिए आज उन पांच विवादों की बात करेंगे, जिनके कारण नकारात्मक रूप से आमिर खान मीडिया की सुर्खियों में रहे.

1. आमिर खान और शाहरुख खान की लड़ाई
आमिर खान के उस बयान के बाद काफी बवाल मच गया था, जब उन्होंने कहा था उनके पास एक कुत्ता है, जिसका नाम शाहरुख खान है. अपने एक ब्लॉग में आमिर ने लिखा था- शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है और मैं उसे बार-बार बिस्कुट खिला रहा हूं. मैं और क्या मांगने के लिए सक्षम हूं? अब, इससे पहले कि आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, मैं यह जोड़ दूं कि शाहरुख हमारे कुत्ते का नाम है.

यह बात शाहरुख खान के फैंस को बहुत बुरी लगी थी और इसके बाद तो आमिर और शाहरुख के फैंस आमने-सामने आ गए थे. इस मामले पर काफी बवाल हुआ था.

2. नाजायज बच्चा
आमिर खान उस समय काफी विवादों में थे, जब एक ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ उनके संबंधों की खबरें सामने आईं. यह भी बताया गया कि उस रिश्ते से आमिर खान को एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम जान बताया गया था. ऐसा कहा जाता है कि आमिर की मुलाकात जेसिका हाइन्स से फिल्म गुलाम के सेट पर हुई थी और यहीं से उनका अफेयर शुरू हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेसिका जल्द ही ग’र्भ’व’ती हो गई थीं, इसलिए आमिर ने उनसे उस बच्चे का ग’र्भ’पा’त करने को कहा था, लेकिन जेसिका ने लंदन में अकेले बच्चे को पालने का फैसला किया. हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि टीवी9 भारतवर्ष नहीं करता है. यह दावे केवल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए.

3. भारी पड़ी अस’हि’ष्णुता पर की गई टिप्पणी
एक समय ऐसा आया था जब देश में असहिष्णुता को लेकर चर्चा का माहौल काफी गरम था. इस आग में आमिर खान भी कूद पड़े थे. भारत में अस’हि’ष्णुता पर आमिर खान की टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. आमिर खान की टिप्पणी ने सोशल मीडिया में एक हलचल पैदा कर दी थी. देश में पक्ष और विपक्ष खड़े हो गए थे. आमिर खान की इस टिप्पणी के बाद कुछ लोगों ने उन्हें यह तक कह दिया था कि अगर भारत में इतनी ही अस’हि’ष्णुता है तो पाकिस्तान चले जाओ.

4. एक्सट्रा मैरिटल अफेयर
2002 में आमिर खान को लेकर उस समय भी सुर्खियां बनीं, जब उनकी पत्नी रीना दत्त द्वारा त’ला’क की अर्जी कोर्ट में दायर की गई. कहा जाता है कि 2001 में किरण राव से मिलने के बाद रीना और आमिर के बीच मनमुटाव शुरू हो गए थे, जिसके बाद रीना ने एक्टर को तलाक देने का फैसला किया. किरण की तरह ही आमिर, रीना के साथ आपसी सहमति से अलग हुए थे.

5. फिल्म पीके में आमिर का न्यूड पोस्टर
साल 2014 में आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज हुई थी. यह फिल्म दो वजहों से विवादों में रही. पहला ये कि धा’र्मि’क नेताओं ने इस फिल्म को ध’र्म के विरुध बताया था. दूसरा विवाद हुआ फिल्म के एक पोस्ट को लेकर, जिसमें आमिर खान को न्यूड दिखाया गया था. इस पोस्टर में आमिर अपने प्राइवेट पार्ट के सामने एक ट्रांजिस्टर पकड़े हुए नजर आए थे. इस पोस्टर ने रातों रात सुर्खियां बटोर ली थीं. आमिर खान के इस पोस्टर के लिए उन्हें अदालत भी जाना पड़ा था, लेकिन अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.