Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

करियर की बुलंदी पर पहुँच प्रेग्नेंट हो गईं ये अभिनेत्रियां, बच्चों की खातिर बना ली फिल्मों से दूरी

तमाम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी करने और मां बनने के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखा।

वहीं कुछ एक्ट्रेसेज ने शादी के बाद परिवार को करियर पर तवज्जो दिया और एक्टिंग को अलविदा कह दिया। आइए जानें ऐसी ही कुछ मुस्लिम एक्ट्रेसेज के नाम जिनकी प्रेग्नेंसी ने उनके अच्छे-खासे करियर पर ब्रेक लगा दिया।


अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नरगिस ने 1958 में सुनील दत्त से शादी रचाई थी। नरगिस शादी के बाद सिर्फ एक फिल्म में स्पेशल अपियरेंस करती दिखीं। प्रेग्नेंसी के बाद तो उन्होंने एक्टिंग करियर को त्याग ही दिया।

Actrees Ayesha Takia spotted with son Mikail azmi with husband Farhan Azmi
आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू असिम आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की है। शादी कर आयशा ने इस्लाम कबूल कर लिया। 2009 में शादी के बाद जब वह प्रेग्नेंट हुईं तब उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर उसके बाद एक्टिंग से दूर ही हो गईं।


तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वालीं जरीन कत्रक ने 1966 में फिल्म अभिनेता संजय खान से शादी कर ली थी। शादी के साल भार बाद ही वग प्रेग्नेंट हो गईं और इस तरह से उनके फिल्मी सफर का अंत हो गया था।


मनोज बाजपेयी ने एक्ट्रेस नेहा से शादी की है। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। नेहा ने कुछ फिल्में करने के बाद ही मनोज बाजपेयी से शादी रचा ली। शादी और प्रेग्रेंसी के बाद उन्होंने पूरी तरह से एक्टिंग को अलविदा कह दिया।


फराह नाज ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उनकी दारा सिंह के बेटे विंदु के साथ हुई थी। इस शादी से फराह को एक बेटी हैं। फराह ने भी प्रेग्नेंसी के बाद फिल्में करनी छोड़ दी थीं। विंदु से तलाक के बाद साल 2003 में फराह ने एक्टर सुमित सहगल से शादी कर ली।

(साभार)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.