Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करीना कपूर सिंपल टी-शर्ट पहनने की वजह से हुईं ट्रोल, यूजर बोले- सरोजिनी मार्केट में मिल रही है 350 की

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

करीना अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी जानी जाती हैं. वह बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बनीं हुई हैं. आज वह अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. करीना आज व्हाइट कलर की सिंपल टी-शर्ट में नजर आईं जो काफी महंगी बताई जा रही हैं. करीना की टी-शर्ट की कीमत जानकर लोग हैरान रह गए हैं.

करीना आज सुबह मुंबई में स्पॉट हुई थीं. उनका मॉर्निंग लुक काफी कैजुअल था. उन्होंने गुची ब्रांड की सिंपल सी ग्राफिक्स टी-शर्ट पहनी थीं. इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के टाइट्स, मैचिंग बूट्स और ऑरेंज सनग्लासेस लगा रखे थे. करीना की इस टी-शर्ट की कीमत 50 हजार रुपये है. जिसे जानने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.

करीना कपूर हुईं ट्रोल
करीना कपूर की टी-शर्ट की कीमत जानकर यूजर्स चौंक गए हैं. वह कह रहे हैं इतने में तो वह 500 टी-शर्ट खरीद लेंगे. एक यूजर ने लिखा- रुक जाओ कुछ दिनों में लिंकिन रोड में मिलेगा 200 रुपये की. वहीं दूसरे ने लिखा- इतने में तो 500 खरीद लूं. एक यूजर ने लिखा- सरोजिनी मार्केट में 350 मिल रही है दोस्तों. गजब खराब व्यवस्था है.

लाल सिंह चड्ढा के सेट पर की वापसी
करीना कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए काम से ब्रेक लिया था. अब उन्होंने काम पर वापसी कर ली है. करीना ने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी है. करीना आज लाल सिंह चड्ढा के सेट पर आमिर खान के साथ स्पॉट हुईं. साथ ही उन्होंने सेट से फोटो शेयर की है. करीना ने सेट से मेकअप करवाते हुए फोटोज शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लाल सिंह चड्ढा और हार्ट इमोजी पोस्ट की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब फैंस को करीना की लाल सिंह चड्ढा का बेसब्री से इंतजार है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.