Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करीना-दीपिका को पीछे छोड़ कंगना रनौत बनेंगी सीता, कभी करीना के नाम पर मचा था बवाल

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक लंबे समय से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

कंगना की हर एक फिल्म फैंस के बीच काफी धमाल करती है. ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म थलाइवी (Thalavi) को लेकर खासा चर्चा में हैं. थलाइवी के लिए कंगना की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक और खास फिल्म का ऐलान फैंस के सामने कर दिया है.

10 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हुई ये फिल्म भले की कमाई के मामले में पीछे रह गई हो लेकिन कंगना की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जरूर जीत लिया है. ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अब सीता मां का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं.

सीता बनेंगी कंगना

दरअसल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ फिल्म सीता- द इनकारनेशन (Sita – The Incarnation) में नजर आने वाली हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है.

आज कंगना ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि वह विजेंद्र प्रसाद की अगली फिल्म सीता- द इनकारनेशन का हिस्सा बनेंगी और साथ वह ही सीता का किरदार निभाएंगी.

क्या लिखा है कंगना ने

आपको बता दें कि कंगना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके कहा कि ‘सीता- द इनकारनेशन फिल्म का हिस्सा बनकर वो बेहद खास अनुभव कर रही है. इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है और ये सब सीता की कृपा से मुमकिन हुआ है…जय श्री राम.

कंगना ने इस तरह से साफ कर दिया है कि वह ही फिल्म में सीता का रोल निभाएंगी. इस फिल्म में प्रभास राम के रोल में दिखाई दे सकते हैं. हाल ही में कंगना ने साफ किया था कि वह साउथ सुपर स्टार प्रभास के साथ काम करना चाहती हैं. इससे पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण और करीना कपूर का नाम आया था. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के विरोध के चलते अब कंगना ने इन दोनों ही एक्ट्रेस से फिल्म छीन कर अपने नाम कर ली है.

इस फिल्म के लिए सबसे पहले नाम दीपिका पादुकोण का ही आया था. लेकिन इसके बाद करीना कपूर का नाम भी सुर्खियों में रहा था, फीस को लेकर करीना को काफी ट्रोल भी किया गया था. अब जब कंगना के हाथ एक और शानदार फिल्म हाथ लग गई है तो फैंस अभी से मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.