Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करीबी का खुलासा, हाई प्रोटीन डाइट पर थे Sidharth Shukla, सोने का नहीं था कोई रूटीन

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है.

सिद्धार्थ 40 साल के थे उऔर उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. बिल्कुल फिट दिखने वाले सिद्धार्थ के इतनी कम उम्र में चले जाने से हर कोई सकते में है. एक्टर के खान-पान, हेल्थ रूटीन और वर्कआउट को लेकर अब तक कई बातें सामने आ चुकी हैं. लेक‍िन अब सिद्धार्थ की एक जानकार ने बड़ा खुलासा किया है.

Sidharth Shukla shares shirtless workout photo, quips 'things I need to do  to be on social media' - Hindustan Timesसूत्र ने बताया- सिद्धार्थ भले ही टॉप एक्टर हों लेकिन उनकी कुछ आदतें हेल्थ के नजरिए से गलत थीं. वे अक्सर हाई प्रोटीन डायट में रहते थे. इसके अलावा सिद्धार्थ ने केवल अपनी बॉडी पर ही काम किया, एक्सेस वर्कआउट से अपनी आंतरिक एनर्जी खो दी थी. उन्हें अनियमित सोने की आदत थी. इन्हीं सब कारणों से वे निजी जीवन में गुस्सैल और चिढ़-चिढ़े भी हो गए थे.

सोने से पहले ली थी दवाइयां
वहीं जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाइयां ली थीं, जिसके बाद वे सुबह उठे ही नहीं. डॉक्टर्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक हुआ है. कल रात तक सिद्धार्थ बिल्कुल फिट थे. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि आख‍िर सिद्धार्थ के मौत की असली वजह क्या थी.

राहुल महाजन ने कहा- सिद्धार्थ बॉडी ब‍िल्ड‍िंंग आइकन थे
सिद्धार्थ के जिम पार्टनर और दोस्त रहे राहुल महाजन ने भी एक्टर की फिटनेस पर बात की. उन्होंने कहा- सिद्धार्थ की बॉडी बहुत ही फिट थी, दोस्त उन्हें सुपरमैन कहते थे. वे हर तरह का खाना पचा लेते थे और इसमें उनकी फिटनेस का कोई काम नहीं है. बाहर से उनकी बॉडी बन गई लेक‍िन दिल फेल हो गया. वे बॉडी बिल्ड‍िंग आइकन थे. उनका काम अच्छा चल रहा था. वे बहुत पैशनेट थे. सिद्धार्थ कहते थे कि वे किसी भी तरह का मानस‍िक तनाव झेल सकते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.