Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कुरकुरे को पानी में धो कर खाने लगी उर्फी, लोगों ने कहा ‘कम से कम आज कुछ ढंग का कर लेती’

Urfi Javed Eating KurKure: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन और स्टाइलिंग के लिए काफी फेमस हैं। वह आए दिन अपने अजीबोगरीब क्रिएटिव ड्रेसेज बनाने को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। चाहे वह पिज्जा बिकिनी बिकनी टॉप हो, टी बैग्स से बनी ड्रेस हो, या फिर हैंडबैग का इस्तेमाल करके स्कर्ट और टॉप बनाना हो, उर्फी जावेद अपनी इस क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान कर देती हैं। हालांकि इस बार उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन को लेकर नहीं बल्कि कुरकुरे खाने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उर्फी जावेद ने बताया कि वह चिप्स कैसे खाती हैं। उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से कुरकुरे खा रही हैं। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

उर्फी जावेद ने अलग तरीके से खाए कुरकुरे
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कुरकुरे का एक पैकेट खोलती हैं और फिर उसे एक छलनी पर डाल देती हैं। फिर, वह कुरकुरे को पानी से धोने लगती हैं। अंत में, वह उन्हें एक कटोरे में निकालती हैं और खाती हैं। वीडियो में उर्फी कहती हैं- मैं ये तब से कर रही हूं जब मैं बच्ची थी। मुझे लगता है कि कुरकुरे खाने का ये बेहतर तरीका है।

उर्फी ने पानी में धो दिए कुरकुरे
उर्फी जावेद का ये पोस्ट कुछ समय पहले ही शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट को 14 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके थे। पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किए थे लेकिन कई लोग उर्फी की इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे थे जिसके चलते बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

लोगों ने कही ऐसी बात
उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंटस किए थे। कई लोगों का कहना था कि उन्हें लगा कि उर्फी कुरकुरे से अपनी नई ड्रेस बनाने वाली हैं। वहीं कई लोगों ने कहा था कि उन्हें लगा था कि उर्फी कुरकुरे के रैपर से ड्रेस बना लेंगी।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.