Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कुर्बान में सैफ अली खान के साथ से-क्स सीन पर करीना कपूर बोलीं- दिक्कत नहीं हुई क्योंकि हम पहले से ही

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने कई साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। दोनों शादी से पहले लिव इन में भी रहे थे। आज दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। अब हाल ही में करीना राउंडटबल डिस्कशन के लिए पहुंचीं और इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनसे सैफ अली खान के साथ फिल्म कुर्बान में सेक्स सीन को लकर एक सवाल पूछा जिसपर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया वो सुनकर सभी हैरान हुए।

 

क्या बोलीं करीना

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ के सवाल पर करीना कहती हैं कि हम पहले से उस वक्त एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हमने ऑडिशन भी दिया तो वो सही रहा। कोई दिक्कत नहीं थी। काजोल तभी अपने मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वो तो इनका प्राइवेट ऑडिशन रहा है। काजोल की बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। करीना भी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं।

 

लिव इन में रहे थे सैफ-करीना

बता दें कि करीना और सैफ ने 5 साल लिव इन में रहने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। करीना ने बताया था कि दोनों अपने लिव इन रिलेशनशिप में खुश थे और दोनों ने शादी करने का फैसला सिर्फ इसलिए किया क्योंकि दोनों बच्चे चाहते थे। डर्टी मैगजीन से बात करते हुए करीना ने कहा था, आप सिर्फ बच्चों के लिए शादी करना चाते हो। नहीं तो आप लिव इन में रह सकते हो। सैफ और मैं 5 साल तक लिव इन में रहे हैं तो जब हमने आगे स्टेप लिया वो सिर्फ इसलिए क्योंकि हम बच्चे चाहते थे।

 

बच्चों की परवरिश

बेबो ने अपने पैरेंटिंग स्टाइल के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि वह चाहती हैं कि दोनों बच्चे रिस्पेक्ट करें। मैं चाहती हूं कि मैं बच्चों के सामने ही अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं उनके साथ सब करना चाहती हूं। हम खुश रहेंगे तभी वह भी खुलकर जिएंगे। मैं अपने परिवार, अपने बच्चे, अपने पति और दोस्तों से बहुत अटै्ड हूं। जो लोग मेरी लाइफ में आते हैं, मैं उन्हें जाने नहीं देती हूं और वो भी नहीं जाते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.