Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने कर ली विकी कौशल संग सगाई? फैंस दे रहे जमकर बधाई

कई बॉलीवुड कपल शादी और सगाई कर रहे हैं.

इस बीच खबरें आ रही हैं कि सबके पसंदीदा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) ने सगाई कर ली है. बॉलीवुड के गलियारों में इस खबर के आने से खलबली मच गई है. फिलहाल, सगाई की खबरों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. अभी इसे रूमर के तौर पर ही देखा जा रहा है.  हालांकि फैंस द्वारा दोनों को बधाई भी दी जा रही है.

कैटरीना कैफ ने विकी संग की सगाई?

बता दें, विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें बताया गया, ‘सगाई  की रूमर्स हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है. आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. तब तक के लिए ये खबरें रूमर्स.’ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) की सगाई में कितनी सच्चाई है ये आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चलेगा. वैसे विरल की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया गया है.

कोई वर्णन उपलब्ध नहीं है.
दोनों साथ होते हैं स्पॉट

बता दें, बीते महीनें भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) शादी करने वाले हैं.  दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन दोनों ने आज तक अपने अफेयर की खबरों पर कभी बात नहीं की. दोनों अक्सर ही साथ स्पॉट किए जाते हैं. वहीं कई बार विकी कौशल को कैटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था. साथ ही दोनों के साथ वेकेशन पर जाने, सैलिब्रेशन करने की भी खूब चर्चाएं थीं.

दोनों की झोली में हैं कई फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अब रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.  इसके अलावा वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी. वहीं कटरीना कैफ, सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगी.  वहीं विकी कौशल (Vicky Kaushal) भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उम्मीद है दोनों जल्द ही फिल्मी पर्दे पर भी साथ नजर आएंगे.

साभार – जीन्यूज़

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.