Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कौन हैं अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक? पहले दिशा पाटनी, फिर नताशा स्टेनकोविक और अब तृप्ति डिमरी के साथ दिए दिखाई

Who is Aleksandar Alex Ilic: इन दिनों नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. इन अफवाहों के बीच नताशा को एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ स्पॉट किया गया था, जिनका नाम अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक हैं. अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को अक्सर दिशा पाटनी के साथ भी देखा जाता है. अब हाल ही में उनकी एक फोटो तृप्ति डिमरी के साथ भी वायरल हुई. तो चलिए जानते हैं, कौन अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक और क्या करते हैं?

नताशा स्टेनकोविक के बाद तृप्ति डिमरी के साथ दिए दिखाई

नताशा स्टेनकोविक के बाद तृप्ति डिमरी के साथ दिए दिखाई

हाल ही में एनिमल स्टार ‘तृप्ति डिमरी’ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक लड़के के साथ जिम की तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में जो शख्स तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई दिए, वह पिछले कुछ वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. तृप्ति डिमरी से पहले वह नताशा स्टेनकोविक के साथ स्पॉट हुए थे, जिन्हें ‘मिस्ट्री मैन’ कहकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया. इसकी वजह यह थी कि  नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के तलाक की अफवाहों ने पिछले कुछ वक्त से जोर पकड़ हुआ है.

दिशा पाटनी के साथ अक्सर आते हैं नजर

दिशा पाटनी के साथ अक्सर आते हैं नजर

तो आखिर कौन हैं ये अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक, जो तृप्ति डिमरी और नताशा स्टेनकोविक के साथ नजर आए थे. आपको बता दें कि अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक अक्सर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ नजर आते हैं. पिछले कुछ सालों में उन्हें दिशा पाटनी की बॉयफ्रेंड भी कहा गया, लेकिन ना तो दिशा और ना ही अलेक्जेंडर ने इसके बारे में कुछ कहा है.

सर्बियन मॉडल हैं अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक

सर्बियन मॉडल हैं अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक

अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक एक सर्बियन मॉडल हैं और दिशा पाटनी के क्लोज फ्रेंड हैं. रिपोर्ट्स की माने तो दिशा और अलेक्जेंडर 2015 में एक ही फ्लैट शेयर करके रहे थे. दोनों संघर्ष के दिनों में मिले थे और दोनों ने एक साथ एक ही एजेंसी में काम करना शुरू किया था. इसी तरह दोनों की दोस्ती गहरी हो गई.

दिशा पाटनी के चेहरे का बनवाया है टैटू?

दिशा पाटनी के चेहरे का बनवाया है टैटू?

अलेक्जेंडर के हाथ पर एक टैटू है, जिसमें एक लड़की का चेहरा बना हुआ है. दावा किया जाता है कि अलेक्जर ने दिशा पाटनी के चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है. अलेक्जेंडर के एक पुराने इंटरव्यू में दिशा को अपने परिवार की तरह बताया था. उन्होंने बताया कि हम जब भी लो होते हैं तो एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं.

नताशा स्टेनकोविक को मानते हैं बहन

नताशा स्टेनकोविक को मानते हैं बहन

अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक सर्बिया के रहने वाले हैं. ऐसे में नताशा स्टेनकोविक से भी उनकी दोस्ती है. वह नताशा को अपनी क्लोज फ्रेंड और बहन की तरह मानते हैं. 2020 में अलेक्जेंडर ने नताशा के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसके हैशटैग में उन्होंने बेस्टी और सिस्टर लिखा था. नताशा की शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए भी अलेक्जेंडर ने सिस्टर वेडिंग लिखा था.

फिटनेस फ्रीक हैं अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक

फिटनेस फ्रीक हैं अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक

अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक फिटनेस फ्रीक हैं. दिशा पाटनी, नताशा स्टेनकोविक और तृप्ति डिमरी भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं. ऐसे में इन लोगों की मुलाकात जिम में होती है और एक-दूसरे के दोस्त बन जाते हैं. अलेक्जेंडर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वेब सीरीज ‘चेमोलियन’ के साथ की थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.