Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
टेलीविज़न

क्या आपके पास है बाज की नजर? जो तस्वीर में दिख रहा तेंदुआ ढूंढ पाए, 99% लोग हो गए फेल

कहते हैं कि बाज की नजर काफी पैनी होती है. बाज को दुनियाभर में सबसे तेज नजर के लिए जाना जाता है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह शिकारी पक्षी इंसानों से आठ गुना ज्यादा बेहतर देख सकता है. बाज 500 फीट की दूरी से भी अपने छोटे से छोटे शिकार को देख सकता है.

वायरल हो रही जंगल की एक तस्वीर

इसीलिए जब कभी ‘बाज की नजर’ वाली कहावत कही जाती है, तो इसका मतलब यह होता है कि सामने वाले ने काफी बारीक चीज भी देख लिया है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हमें सामने पड़ी कोई चीज नहीं दिखती है. इसका मतलब यह नहीं कि आपकी नजर कमजोर है. बल्कि कई बार हमारी आंखें इतनी आसान चीज को देख ही नहीं पाती हैं.

इंटरनेट पर Find The Object Puzzle गेम को लोग काफी पंसद करते हैं. ऐसा ही एक Puzzle इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है. इस Puzzle को देखकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हुए जा रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक तेंदुआ है, जो लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है. इस तस्वीर को देखने के बाद 99 परसेंट लोग इसमें छिपा तेंदुआ ढूंढ नहीं पा रहे हैं.

देखें तस्वीर-

ज्यादातर लोग तेंदुआ खोजने में रहे नाकाम

इस तस्वीर को अमित मेहरा नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘फोटो में एक तेंदुआ है, उसे खोजने की कोशिश करिए.’ इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर में छिपा तेंदुआ खोजने में जुट गए. इसके बाद कई लोगों ने तेंदुआ खोज भी लिया. हालांकि ज्यादातर लोग इसमें छिपा तेंदुआ खोजने में नाकाम रहे.

इस तस्वीर को अबतक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं कई लोग तस्वीर शेयर कर दूसरों को तेंदुआ खोजने का चैलेंज दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद कई यूजर्स ने बिल्कुल सटीक तेंदुए की जगह बताई. वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि तस्वीर में कोई तेंदुआ है ही नहीं. कई यूजर्स ने तेंदुए की फोटो जूम करके दिखा दी. जिससे लोगों पता चले कि तेंदुआ कहां है. अगर आपके पास भी बाज की नजर है तो आप भी बताइए कि क्या पहली नजर में आपको तेंदुआ दिखा?

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.