Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या कंबल के अंदर फिजिकल हुए समर्थ और ईशा? घर से बाहर आते ही नावेद ने खोल दी पोल

यूके के मशहूर इन्फ्लुएंसर नावेद सोल (Naved Sole) बिग बॉस सीजन 17 के घर से बेघर हो गए हैं. घर के आने के बाद से उन्होंने अब तक कई खुलासे किए हैं. दरअसल नावेद ने घर के बेघर होने के बाद ईशा-समर्थ की केमिस्ट्री और अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी टेस्ट पर खुलकर बात की हैं. उन्होंने घर के कुछ ऐसे राज खोले जिसे सुनकर फैन्स के होश उड़ गए हैं.

Naved Sole ने ईशा-समर्थ के बारे में बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

 

बता दे अभिनेता समर्थ जुरेल ने बिग बॉस 17 हाउस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की हैं. इसके आलावा उनकी गर्लफ्रेंड ईशा शुरुआत से हो शो का हिस्सा हैं. दिलचस्प बात ये हैं कि जब समर्थ ने शो में एंट्री ली थी तब ईशा उन्हें देखकर हैरान हो गई थीं. यहाँ तक कि शुरुआत में उन्होंने समर्थ के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार ही नहीं किया हैं.

हालांकि फिर ईशा ने कैमरे के सामने इस बात को स्वीकार किया था कि समर्थ को अचानक अपने सामने के बाद वह काफी नर्वस हो गई थीं और जिसके चलते उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साद ली थी. इन सब के बीच बिग बॉस 17 घर से समर्थ और ईशा की कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमे वे दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

ईशा-समर्थ की विवादित वीडियो पर नावेद ने कहीं ये बात

सोशल मीडिया पर ईशा और समर्थ की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमे वह दोनों कंबल के अंदर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. घर से बाहर आने के बाद नावेद ने मशहूर यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्लिप को दिखाकर नावेद से पूछा गया कि क्या बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स फिजिकल तक होते हैं? बता वायरल क्लिप में ईशा बैठी थीं और ब्लैंकेट के अंदर कुछ मूवमेंट हो रहा था. क्लिप में नावेद भी ईशा के नजदीक बैठे थे, लेकिन उनका मुंह दूसरे डायरेक्शन में था.

इस सवाल के जवाब में नावेद ने कहा ऐसा कुछ नहीं था. वह जिगना जी का पैर था. वह अक्सर अपने पैर की स्ट्रैचिंग करती रहती हैं. उस समय भी वह अपने पैर को ऊपर-नीचे कर रही थीं. इसके बाद नावेद ने जिगना की तारीफ की.

 

 

नावेद ने कहा, ‘मैं पूरी ईमानदारी से बताऊंगा और यह शरारत के कारण से नहीं बता रहा. जब मैं मकान नंबर 1 (दिल के कमरे) में था, मैंने ये चीज नोटिस किया कि ईशा-समर्थ लगतार ब्लैंकेट के अंदर कुछ बेहद अजीबोगरीब मूवमेंट्स कर रहे थे. मैंने देखने के बाद अंकिता से कहा था कि ब्लैंकेट के अंदर कुछ हो रहा हैं.

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.