क्रॉप टॉप पहनकर अंजलि अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, ट्रोल्स ने कमेंट बॉक्स में लगाई क्लास…
Bollywood India Life&Style News & Gossip OffBeat Television Videos

क्रॉप टॉप पहनकर अंजलि अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, ट्रोल्स ने कमेंट बॉक्स में लगाई क्लास…

कच्चा बादाम गाने पर डांस करके मशहूर हुई अंजली अरोरा इन दिनों सुर्खियों में है। अंजली अरोरा को लॉकअप शो ने काफी लोकप्रिय बना दिया। पिछले कुछ दिनों से वो अपने वायरल वीडियो को चलते सुर्खियों में थी। कुछ लोगो ने दांवा किया की वो वीडियो वाली लड़की अंजलि अरोरा है लेकिन अंजलि ने एक इंटरव्यू में कहा की वो लड़की दूसरी कोई है। अंजली ने कहा की पॉपुलर होने के बाद से ऐसा हो रहा है।

अब कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सफेद क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। वहीं हाथ में वह एक बड़ा सा तिरंगा पकड़े हुए हैं। हालांकि इस वीडियो में अंजलि ने जो आउटफिट पहन रखा है उसके लिए उन्हें ट्रोल कर दिया गया है। इस वीडियो के कमेंट में भी अंजलि ने सभी को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कहा है। साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया है।

anjali arora flag

 

 

हाथ में तिरंगा थामे अंजलि अरोड़ा के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो पर कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ‘तिरंगे को नहीं खुद को दिखा रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये भारतीय राष्ट्र ध्वज का अपमान है।’ एक फॉलोअर ने लिखा- ‘ये तो दिखावा करना हो गया ना।’ इसके अलावा कुछ फेन्स अंजलि का सपोर्ट भी किया और उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की।

 

बता दें कि हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो ‘सैयां दिल में आना रे’ रिलीज हुआ है। इसमें वह बेहद कमाल की लग रही हैं। यह गाना 1951 में आई फिल्म ‘बहार’ का है, जिसमें वैजयन्ती माला नजर आई थीं। अब इसके रीमेक में अंजलि अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में अंजलि बेहद खूबसूरत लग रही है।

anjali arora lockupp

बता दें कि कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा रहीं अंजलि अरोड़ा ने शो के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। शो में कंगना रनौत के साथ बातचीत में अंजलि कई बार भावुक भी नजर आईं। हालांकि उन्होंने इस शो में लंबा सफर तय किया लेकिन इस सो के विजेता मुनव्वर फारुकी बने थे। विवादों से चलते शो काफी चर्चा में रहा था।