Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

खुद को कुंवारा बताने वाले सलमान की दुबई में है पत्नी और 17 साल की बेटी! एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी..बताई सच्चाई?

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाए जाने वाले सलमान खान अधिकतर सुर्खियों में बने रहते हैं। ना सिर्फ अपनी फिल्मों या अभिनय के बल पर बल्कि अपने निजी जीवन की वजह से भी वे चर्चा का मुख्य विषय बने रहते हैं। सलमान 55 साल की उम्र में भी अब तक कुंवारे हैं, कई लोगों को उनकी शादी की बेहद चिंता लगी रहती है। आये दिन लोग उनसे पूछते भी रहते हैं कि वे शादी कब करेंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो सलमान शादी क्यों नहीं कर रहे ? इस पर बेहद विश्लेषण भी करते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी शादी को ले कर आये दिन हैरान कर देने वाले खुलासे होते रहते हैं। ऐसा ही एक खुलासा इन दिनों भी हो रहा है।

दरअसल हाल ही में हुए इस खुलासे में यह दावा किया गया है कि सलमान खान शादीशुदा है। सलमान की जिनसे शादी हुई है वो दुबई में रहती है, इतना ही नहीं सलमान की 17 साल की एक बेटी भी है। इस दावे ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया। भाई जान के फैंस भी इसे सुन कर सन्न रह गए। हर कोई इस खबर की पुष्टि करना चाहते थे।

गौरतलब है कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान हाल ही में अपने टॉक शो का दूसरा सीजन ले कर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। इस नए सीजन को भी भरपूर सुर्खियां मिल चुकी है। इसका प्रोमो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं बटौर रहा है। अपने पहले सीजन की शुरुआत अरबाज खान अपने सुपरस्टार भाई सलमान खान के साथ कर रहे हैं। इस शो के एक हिस्से में अरबाज खान लोगों के ट्वीट अपने मेहमानों को पढ़ कर सुनाते हैं और इनके जवाब भी फिर मेहमानों को देने होते हैं। इस बीच एक यूजर का ऐसा ट्वीट सलमान और अरबाज के सामने आया जिसे पढ़ने के बाद दोनों की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं था। सलमान ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया।

अपने शो में अरबाज खान ने बॉलीवुड के भाईजान को एक यूजर का ट्वीट पढ़ कर सुनाया, अरबाज ने जो ट्वीट पढ़ा वो इस तरह था – ‘कहां छुपा बैठा है डरपोक। भारत में सब जानते हैं कि तू दुबई में अपनी बीवी नूर और 17 साल की बेटी के साथ है। भारत के लोगों को कब तक बेवकूफ बनाएगा।’ सलमान और अरबाज इस ट्वीट को पढ़ने के बाद काफी समय तक हैरान रहे। फिर सलमान ने पूछा कि यह किसके लिए था। तब अरबाज उन्हें बताते हैं कि यह उन्ही के लिए यानी सलमान खान के लिए ही है।

सलमान ने इस यूजर को जवाब देते हुए कहा – ‘इन लोगों को बहुत पता है। ये सब बकवास है। मुझे नहीं पता कि किसके बारे में बात की है और कहां पोस्ट किया है। ये जो कोई भी है जो सोचता है मैं उसे जवाब देना चाहता हूं। भाई मेरी कोई बीवी नहीं है, मैं भारत में रहता हूं, गैलेक्सी अपार्टमेंट में 9 साल की उम्र से रह रहा हूं। मैं इस शख्स को जवाब नहीं देने जा रहा, पूरी दुनिया जानती है कि मैं कहां रहता हूं।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.