Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कौन हैं पूजा ददलानी जिन्हें कहा जाता है शाहरुख खान का ‘राइट हैंड’, जानें कितनी सैलरी लेती हैं ये महिला

किंग खान यानी शाहरुख खान के चाहने वाले आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में है.

साल 1991 में शाहरुख खान ने गौरी खान से शादी की थी और आज भी शाहरुख और गौरी के बीच वही पहला प्यार बरक़रार है  हालांकि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी खान से ज्यादा समय खुद की मैनेजर के साथ बिताते हैं.

दरअसल काम के सिलसिले में शाहरुख खान को अपना ज्यादातर समय अपनी मैनेजर के साथ बिताना होता है. यकीनन गौरी की ही तरह उनकी मैनेजर भी काफी लकी कही जा सकती हैं जिन्हें किंग खान के साथ रहने का मौका मिलता है, जिनकी एक नजर पाने के लिए लड़कियां दीवानी हुई जाती हैं.

दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख़ की मैनेजर पूजा ददलानी की. चाहे फिल्म की शूटिंग का सेट हो या फिर कोई खास प्रोग्राम सभी जगह शाहरुख़ के साथ उनकी पूजा ज़रूर नज़र आती हैं.

King Khan With Pooja Dadlani #KingOfBollywood #SuperstarShahrukh #LoveShahrukh #ShahRukhKhan | Shahrukh khan, Bollywood, Khan
अभी कुछ दिन पहले भी पूजा शाहरुख और गौरी खान के साथ नजर आईं थी. दरअसल शाहरुख़ और गौरी खान ने ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में पहुंचे थे. उदयपुर में हुए इस कार्यक्रम में शाहरुख़ और गौरी के साथ पूजा भी ईशा की संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं थी.

Pooja Dadlani on Twitter: "Rakhi Twinning!!… "इस दौरान वे शाहरुख की वाइफ से ज्यादा चर्चा में रहीं. उदयपुर एयरपोर्ट से उनके कुछ फोटोज भी सामने आए थे. सामने आए फोटो में पूजा ने  इंडियन कॉस्टयूम पहना था. ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में पूजा बहुत खूबसूरत लग रही थीं.

Pooja Dadlani on Twitter: "Happy Diwali ❤️❤️… "पूजा ददलानी काफी समय से शाहरुख की मैनेजर हैं. शाहरुख की मैनेजर के अलावा वे अच्छी प्रोड्यूसर भी हैं. पूजा ने शाहरुख की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को प्रोड्यूस किया है. बता दें कि पूजा शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. पूजा ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे सबसे ज्यादा एक्टिव Instagram पर रहती हैं.

यहां वे आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. पूजा के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.