Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

घर में पड़ा था बहन का श’व! जॉनी लीवर ने चुपके से अपने कपड़े उठाये और शो करने निकल गए, जानिए वजह?

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग जॉनी लीवर (Johny Lever) को पर्दे पर तो सभी ने हंसाते हुए देखा है. उनकी फिल्मों को भी खूब एंजॉय किया है. लेकिन पर्दे के पीछे एक्टर को क्या सहना पड़ा इस बात को शायद ही कोई जानता है. उन्होंने अपने लाइफ ऐसा बहत कुछ फेस किया है जिससे सुनने के बाद हर किसी का दिल पसीज जाएगा.

आज हम जॉनी की कहानी उन्हीं के जुबानी से निकली हुई बातों को आपसे साझा करेंगे. कैसा रहा था कॉमेडी के बादशाह का सफर. दरअसल, कॉमेडी किंग ने बताया था कि उनके घर में मातम का माहौल था औऱ उन्हें शो करना था और उन्होंने अपना शो पूरा भी किया था.

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू् में कॉमेडी के बादशाह ने कहा था कि मेरी बहन का निधन हो गया था और मुझे एक शो करना था. मैं इस भरोसे में था कि मेरा शो रात 8 बजे है. लेकिन फिर अचानक मेरा दोस्त आया और कहा कैसे जॉनी भाई शो कैंसिल कर दिया? मैंने कहा, नहीं, शो तो रात 8 बजे है. उसने कहा कि शो शाम को 4 बजे है. कॉलेज का फंक्शन है. मैंने कहा, अरे बाप रे. अब घर पर सब रो रहे हैं और मैंने वहां से अपने कपड़े लिए और चुपके से निकल गया.

मैं टैक्सी में ही कपड़े बदलने लगा. उस वक्त मेरे पास कार नहीं थी. जॉनी (Johny Lever) ने आगे कहा, मैं कॉलेज पहुंचा. अब कॉलेज के स्टूडेंट अपने मूड में रहते हैं. उस दिन मेरे लिए परफॉर्म करना काफी मुश्किल था. उस दिन मैंने परफॉर्मेंस कैसे दी, यह केवल ऊपरवाला ही बता सकता है. वह कहां से हिम्मत देता सिर्फ वही जानता है. ये लाइफ है, यहां पर कुछ भी हो सकता है. हमें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.