Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

छोटे भाई जेह (जहाँगीर) से जलते हैं तैमूर? करीना कपूर खान ने किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2016 में अपने पहले बेबी का स्वागत किया था. पांच साल बाद कपल ने दूसरे बेबी का वेलकम किया है. दोनों ही बेटे- तैमूर और जहांगीर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और फैन्स के लिए आई कैंडी बने हुए हैं. जेह के जन्म लेने से पहले इंटरनेट तैमूर की क्यूटेस्ट वीडियोज और फोटोज के लिए इंतजार करता था. इसके बाद जेह के लिए करने लगा. हालांकि, हाल ही में करीना और सैफ ने जेह का चेहरा फैन्स को दिखाया जब एक्ट्रेस की बुक लॉन्च हुई. इसके बाद जेह के नाम (जहांगीर) को लेकर भी बवाल मचा था.

करीना-सैफ ने दूसरे बेटे का नाम रखा जे तो लोगों ने दी भद्दी-भद्दी गालियां - Kareena Kapoor Khan-Saif Ali Khan trolled for naming second son Jeh
करीना ने कही यह बात
अभी तक बहुत कम फोटोज ऐसी सामने आई हैं, जिनमें तैमूर और जेह को साथ में स्पॉट किया गया है. हाल ही में करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर और जेह की बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की. एनडीटीवी संग बातचीत में करीना ने कहा कि शुरुआत में मैं और सैफ थोड़े परेशान थे, यह सोचकर कि तैमूर कहीं जेह से जलन न करें, लेकिन तैमूर बड़े भाई का फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटे. जिम्मेदारी के साथ उन्होंने जेह की देखभाल की.

करीना ने आगे कहा कि तैमूर बेहद खुश थे. तैमूर ने उसी तरह बर्ताव किया, जैसे वह दोस्तों के आने पर करते थे. घर में जब कोई नया इंसान आता है तो बच्चे चिढ़ते हैं, लेकिन तैमूर जेह के प्रति काफी जिम्मेदार रहे. जब भी उनके एक या दो दोस्त घर आते हैं तो वह कहते हैं कि क्या तुमने मेरे छोटे भाई जेह को देखा है? क्या तुमने उसे हेलो बोला है?

बता दें कि कुछ दिनों पहले सैफ अली खान का बर्थडे था, जिसे पूरे परिवार ने मालदीव में सेलिब्रेट किया. करीना ने मालदीव वेकेशन से फैमिली फोटोज शेयर करते हुए हसबैंड सैफ अली खान को बर्थडे भी विश किया है. करीना ने लिखा, “मेरी जिंदगी के प्यार को हैप्पी बर्थडे.” फैन्स ने करीना की फैमिली फोटोज को काफी पसंद किया. साथ ही कॉमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार दिया.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.