Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब आमिर ने कहा था ‘शाहरुख हमारे घर के एक नौकर के कुत्ते का नाम है’, जमकर हुआ था हंगामा

Bollywood Kissa: बॉलीवुड में कैट फाइट के बारे में तो आप हमेशा से पढ़ते और सुनते आ रहे हैं. बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेस हैं जो आए दिन अपने कोल्ड वॉर और फाइट की वजह से चर्चा में रहती हैं. 90 और 80 के दश के दौरान ये चीजें जमकर होती थी, लेकिन वक्त के साथ अब चीजें बदल रही है और अब स्टार इतना खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं करते हैं. हालांकि एक बार बॉलीवुड के दो खानों के बीच जमकर हल्ला कटा था जब मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने किंग खान यानि की शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर बात करते हुए कहा कि उनके पास शाहरुख खान नाम का कुत्ता है. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

‘शाहरुख हमारे घर के एक नौकर के कुत्ते का नाम है’

साल 2008 की बात है जब आमिर खान ने बेहद अजीबो गरीब बयान दिखा था और इसमें उन्होंने कहा था कि ‘मैरे पास एक कुत्ता है जिसे मैं बिस्कुट खिला रहा हैूं औऱ वो मेरे पैर चाट रहा है और मैं उन्हें प्यार से शाहरुख बुलाता हूं. दरअसल 2008 में गजनी के एक प्रमोशनल इवेंट में आमिर खान ने बेहद विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘शाहरुख हमारे घर के एक नौकर के कुत्ते का नाम है, जब मैंने यह घर खरीदा तो केयरटेकर के साथ वह डॉग भी आ गया.’

आमिर ने जो घर लिया उसमें था ये कुत्ता?

आमिर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि जब मैंने घर खरीदा तो मुझे नहीं पता था कि इस घर में शाहरुख नाम का एक कुत्ता भी मौजूद है. कई लोगों ने कहा कि आमिर ने जानकर ऐसा नाम रखा है, लेकिन आमिर का कहना है कि उन्हें घर खरीदने के आखिरी दिन तक ये मालूम नहीं था कि इस घर में केयरटेकर परिवार पहले से रह रहा है और उनके पास एक कुत्ता है, जिसका नाम शाहरुख है. ऐसे में जिस दिन आमिर इस घर में रहने पहुंचे, उस दिन केयरटेकर के परिवार ने उनसे रिक्वेस्ट की उन्हें इसी घर में रहने दिया जाए. आमिर ने मना नहीं किया और कुछ समय बाद आमिर को इसके बारे में पता चला.

 

आमिर ने क्या बदल दिया नाम

आमिर खान को इसके बाद उनकी गलती की एहसास हुआ और उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई खराब मंशा नहीं थी. आमिर के अनुसार उन्होंने बाद में पत्नी किरण राव के पहने पर इस कुत्ते का नाम बदल कर शाकी कर दिया था. किरण का मानना था कि शाहरुख हमारे अच्छे दोस्ते हैं और ये अच्छा नहीं लगता है. इसके बाद घर में किसी ने भी उस कुत्ते को शाहरुख नाम से नहीं पुकारा

शाहरुख ने कहा ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता है’

आमिर ने उस वक्त यह भी दावा किया था कि पंचगनी स्थित यह घर उन्होंने शाहरुख नाम के कुत्ते के कारण खरीदा. आमिर खान के इस बयान पर जब शाहरुख खान से रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि मैं भी कई बार मजाक में ऐसी बातें करता हूं. मुझे लगता है कि मेरे कारण भी किसी ना किसी को परेशानी होती होगी’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.