Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब तैमूर के डैड को मॉम करीना कपूर ने कहा था अंकल, अब उसी के 2 बेटों की बन चुकी हैं माँ?

नई दिल्ली:

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ तैमूर के चाहने वालों ने 20 दिसंबर को छोटे नवाब का पहला जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर पूरे पटौदी खानदान की तस्वीरें वायरल हुईं। लेकिन क्या आप जानते हैं तैमूर की मॉम ने उनके डैड को अंकल कह दिया था।

 

दरअसल, साल 1991 में सैफ अली खान ने अमृता सिंह से लव मैरिज कर सभी को चौंका दिया। इनकी शादी में करीना भी मेहमान बनकर पहुंची थीं। उस दौरान करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, ‘मुबारक हो सैफ अंकल’। तब सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था, ‘थैंक्यू बेटा’।

आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि जब सैफ ने अमृता से शादी की थी, तो उस समय करीना की उम्र महज दस साल थी। लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और कुछ सालों के बाद साल 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया।

गौरतलब है कि 2005 में दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि अमृता मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार करती थी। वह हमेशा मुझे ताने और गालियां देती थी। मैंने उससे काफी दिनों तक झेला, लेकिन जब बात बर्दाश्त से आगे निकल गई तो मैंने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद सैफ अकेले हो गए।

कुछ समय बाद करीना और सैफ ‘टशन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। उस समय बेबो ने एक इंटरव्यू मेंकहा कि शूटिंग के दौरान एक बार सैफ स्विमिंग पूल के बाहर बिना शर्ट के धूप सेंक रहे थे।

तभी मेरा दिल उन पर आ गया। मैं अपने आप को रोक नहीं पाई और अपने दोस्तों से कहा, ओ माइ गॉड, सैफ कितने हॉट हैं। उस समय करीना का भी शाहिद कपूर से ब्रेकअप हो चुका था।

करीना ने बताया कि लगभग दो महीने डेटिंग के बाद एक दिन सैफ ने कहा, देखो, मैं कोई 25 साल का लड़का नहीं हूं जो प्रतिदिन तुम्हें घर छोड़ने जाऊं। इसलिए वह एक दिन बबीता कपूर से मिलने घर पहुंच गए और उनसे कहा, मैं करीना को दिल से अपना मान चुका हूं और पूरा जीवन इसके साथ गुजारना चाहता हूं।

इस पर मां कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद 16 अक्टूबर, 2012 को बेबो ने सैफ के साथ निकाह कर लिया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.