Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब महेश भट्ट ने कहा- ‘मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं, मेरी मां ने…

महेश भट्ट हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ निर्देशकों में अपना एक अलग मुकाम रखते हैं.

जिंदगी के 73 वर्ष  देख चुके महेश भट्ट ने अपने निर्देशन में बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिट फ़िल्में बनाई है. दर्शकों ने महेश भट्ट की फिल्मों को खूब सराहा और पसंद किया है. 20 सितंबर 1948 को बॉम्‍बे (अब मुंबई) में जन्मे महेश ने खूब शोहरत और दौलत भी कमाई है.

महेश भट्ट एक ऐसे बॉलीवुड निर्देशक हैं जो अक्सर विवादों में रहे हैं. महेश अपनी बेटी को लिपलोक करने की वजह से काफी विवादों में रहे थे.

Valentine Week:Mahesh Bhatt Talks About His Love Story With Parveen Babi On  Propose Day | महेश भट्ट बोले- परवीन बॉबी को गले लगाने के उस अहसास को ताउम्र  नहीं भुलाया जा सकता -कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कई दशकों से हिंदी सिनेमा से जुड़े और बतौर निर्देशक काम कर एह महेश भट्ट कुल (Mahesh Bhatt Net Worth) 350 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं.

महेश भट्ट ने किरन से शादी की जो पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं. हालांकि बादमे परवीन बॉबी के साथ नाम जुड़ने की वजह से उनकी शादी किरण से टूट गयी. इसके बाद महेश भट्ट का बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन से भी ब्रेकअप हो गया.

आपको बता दें महेश भट्ट ने किरण से तलाक नहीं लिया था हालांकि इसके बावजूद उन्होंने सोनी राजदान से शादी कर ली. दोनों दो बेटियों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के माता-पिता बने. एक इंटरव्यू में जब महेश भट्ट से पूछा गया कि वो कैसे पिता हैं.

तब महेश ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि पिता कैसा होता है. मेरे पास मेरे पिता की कोई यादें नहीं हैं. इसलिए मुझे नहीं पता कि एक पिता का क्या रोल होता है. मैं एक मुस्लिम मां की नाजायज औलाद हूं जिन्होंने मुझे अकेले पाला.

उनका नाम शिरिन मोहम्मद अली है. महेश भट्ट कहते हैं, ‘मेरे पिता नानाभाई भट्ट मेरे लिए होकर भी नहीं थे. बस उनका सरनेम ‘भट्ट’ मुझे जरूर मिला और जिसकी वजह से मैं आज महेश भट्ट बन पाया. महेश से उनके बेटे के साथ रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.