Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब राजपाल यादव पर टूटा था दुखों का पहाड़, पत्नी की मौत के बाद फिल्मों में रखा कदम, 13 साल तक करना पड़ा संघर्ष

जब भी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर और कॉमेडियन की बात होती है तो राजपाल यादव का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है. उन्होंने अपने 2 दशक के लंबे करियर के दौरान कई फिल्मों में अपनी साफ-सुथरी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. ‘ढोल’, ‘चुपके चुपके’, ‘हंगामा’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है. पर्दे पर सबको हंसाने वाले इस एक्टर का निजी जीवन काफी संघर्षों भरा रहा है.

राजपाल यादव की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी से ज्यादातर लोग रूबरू नहीं है. आज आपको इस कॉमेडियन की जिंदगी के उस पहलू से वाकिफ कराते हैं जिसके बारे में वह ज्यादा चर्चा नहीं करते हैं. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्में इस एक्टर पर 20 साल की उम्र में ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह महज 20 साल के थे जब उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी. बेटी को जन्म देने के दौरान आई दिक्कतों की वजह उनका निधन हो गया था. एक्टर ने आगे बताया था कि वह अगले दिन अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जाने वाले थे, लेकिन जब वह पहुंचे तब तक बहुत देर हो गई थी और उनकी पत्नी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

पत्नी के गुजर जाने से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था और वह दिन- रात बस यही सोचते रहते थे कि उनकी बेटी का क्या होगा. साल 1991 इस सदमे से उभरने के बाद  उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्री में खुदको स्थापित करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा.

बन गए कॉमेडी किंग-
13 सालों तक दर-दर की ठोकर खाने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें फिल्म ‘जंगली’ से अच्छी- खासी पहचान मिली. उसके बाद धीरे- धीरे राजपाल यादव बॉलीवुड का वो नाम बन गए जो 90 के दशक की लगभग हर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा रहते थे.

परिवार ने किया सपोर्ट –
फिल्मों में पहचान बनाने के बाद उनकी मुलाकात कनाडा की रहने वाली राधा से हुई. कुछ समय बाद ही दोनों शादी के बंधना में बंध गए. अपने इंटरव्यू के दौरान अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधते हुए वह कहते हैं कि उनकी जिंदगी में मात-पिता के बाद उनकी पत्नी ने ही उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है.

पेरेंट्स की पसंद से चुना जीवनसाथी

पेरेंट्स की पसंद से चुना जीवनसाथी

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो राजपाल यादव को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कटहल’ में देखा गया था. उससे पहले ये एक्टर पिछले साल आई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में दिखे थे.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.