Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब 40 लाख रुपये के लिए उर्फी जावेद ऐसा करने को गईं थी मजबूर! इंटीमेट सीन्स देने के लिए…

Urfi Javed 40 Lakhs: बोल्डनेस की क्वीन उर्फी जावेद ऐसे तो अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस से लोगों को हैरान करती हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में ऐसी बात बताई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। उर्फी जावेद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक शो में इंटीमेट सीन्स देने के लिए मना किया तो मेकर्स ने उन्हें 40 लाख रुपए का लीगल नोटिस भेज दिया था। नोटिस के बाद उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे…

उर्फी जावेदने हाल ही में बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है। जहां एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक वेब सीरीज में इंटीमेट सीन्स देने से मना कर दिया था, क्योंकि वह उसके लिए कंफर्टेबल नहीं थीं लेकिन मेकर्स ने उन्हें 40 लाख का लीगल नोटिस भेज दिया।

उर्फी ने बताया- वह इस लीगल नोटिस के बाद खूब डर गई थीं और उन्हें सुसाइड के ख्याल तक आने लगे थे। लेकिन उन्हें उस हादसे ने आज के लिए तैयार किया है। आज हर दिन उनपर कई लीगल नोटिस और केस हो रहे हैं। तो अगर वह हादसा नहीं होता तो आज वह डरकर भाग रही होतीं। वह अब लीगल मामलों के रिजल्ट और उसके प्रभाव को भी समझ गई हैं।

 

 

उर्फी जावेद ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जिंदगी में स्ट्रगल को लेकर कोई शिकायत नहीं है। क्योंकि वह मानती हैं कि जो भी उन्होंने बीते समय में मुश्किलें देखीं उन्हीं से वह आज बेहतर इंसान बन पाई हैं। उर्फी ने कहा, अगर वह 16 साल की उम्र में घर नहीं छोड़तीं तो आज यहां कैसे पहुंचती।

साथ ही उन्हें अहसास है कि यह सब चीजें कैरेक्टर बनाने में बहुत मदद करती हैं, लेकिन तभी जब आप सही फैसले लेते हैं। और अगर फैसला गलत भी हो जाता है तो जरूरी है कि आप उससे सीख लें, वह आपको बाद में मदद करेगा।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.