Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जहांगीर के साथ नजर आईं करीना कपूर, तस्वीरों देख लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- कम से कम कपड़े तो…

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने जब से अपने छोटे बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) का चेहरा दिखाया है तभी से जेह कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं करीना भी अब जेह के साथ हर जगह स्पॉट हो रही है। बुधवार सुबह बेबो बेटे के साथ अपने अपार्टमेंट के कैम्पस में नजर आई। इस दौरान वे बिना मेकअप थी और उनके चेहरे पर लाल निशान भी नजर आ रहे थे। करीना ने व्हाइट-ब्राउन प्रिटेंड शॉर्ट फ्रॉक पहन रखी थी। वे घर से बाहर बेटे जेह को गोद में लेकर निकली। मां की गोद में जेह काफी खुश नजर आए। वे गोद में ही बैठे-बैठे चीजों को बढ़े ही गौर से देख रहे थे।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके बेटों को काफी ट्रोल किया जाता है. अब हाल में करीना को छोटे बेटे जहांगीर (Jehangir) के साथ देखा गया. जहां एक तरफ दोनों मां-बेटे की यूजर्स तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ ने करीना को ट्रोल किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

कुछ यूजर्स करीना को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें ये भी नहीं पता की छोटे बच्चे को कैसे पकड़ते हैं. दरअसल, जो फोटोज सामने आई हैं करीना ने जहांगीर को सामने से पकड़ा है. यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि बच्चा कितना अन्कम्फर्टेबल लग रहा है.

तो किसी ने कहा कि कभी खुद ने नहीं उठाया बच्चा इसलिए नहीं पता कि कैसे बच्चे को उठाते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स थे जिन्होंने जहांगीर के कपड़ों पर भी सवाल उठाए और कहा कि बच्चे को थोड़े लूज कम्फर्टेबल कपड़े पहनाने चाहिए. इतने टाइट कपड़ों में तो वह भी परेशान होगा.

बता दें कि इससे पहले जब जहांगीर का नाम सामने आया था तब कई लोगों ने करीना को इस नाम को रखने के लिए ट्रोल किया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.