Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जहीर इकबाल से पहले इन लोगों के साथ भी जुड़ चुका है सोनाक्षी सिन्हा का नाम, इस एक्टर के साले को भी कर चुकी हैं डेट

बीते कुछ दिनों से सोनाक्षी सिन्हा काफी ज्यादा सुर्खियों में चल रही हैं. वजह है उनकी शादी. कुछ समय पहले ही रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई कि सोनाक्षी शादी करने वाली हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर रही हैं. लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ये फैसला लिया है. दोनों अक्सर ही रिलेशनशिप में होने को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन कभी भी न जहीर और न सोनाक्षी ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. जहीर से पहले भी कुछ लोगों के संग सोनाक्षी का नाम जुड़ चुका है.

अर्जुन कपूर- सोनक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तेवर’ में साथ काम किया था. ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. कथित तौर पर उसी दौरान दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे. हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों के रिश्ते पर कभी भी मुहर नहीं लगी.

बंटी सजदेव- एक नाम सोहेल खान के साले, यानी उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेव के भाई बंटी सजदेव का भी है. एक समय पर दोनों एक दूसरे को डेट करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि, फिर उनका ब्रेकअप हो गया था.

आदित्य श्रॉफ- सोनाक्षी का नाम फेम सिनेमा के एमडी आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ा था. रिपोर्ट की मानें तो ‘दबंग’ से डेब्यू करने के बाद ही सोनाक्षी ने आदित्य को डेट करना शुरू किया था. बताया जाता है कि दोनों की डेटिंग लाइफ ज्यादा समय तक नहीं चली और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

बहरहाल, सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को है. मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी का एक कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इस शादी में रेड ड्रेस पहनकर आने पर मनाही है. सोनाक्षी और जहीर चाहते हैं कि लोग उनकी शादी में फॉर्मल या फिर फेस्टिव ड्रेस पहनकर आएं

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.