Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं गौरी खान, शाहरुख खान को हर बात में देती हैं टक्कर

एक थिएटर कलाकार के रूप में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाला वो कलाकर जो लगभग तीन दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है।

जिसकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। वह ‘देवदास’ जो आज बॉलीवुड में ‘किंग खान’ के नाम से जाना जाता है। ऐसा उम्दा अभिनेता जिसने न सिर्फ अपने अभिनय के दम पर लोगों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि उसके लुक के भी लाखों-करोड़ों दीवाने हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान, जानें कितनी है इस कपल की नेट वर्थ
हम बात कर रहे हैं अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की। शाहरुख खान आज इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं। यही नहीं इनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) भी एक जाना पहचाना नाम हैं। इस कपल के बारे में लोगों को बहुत कुछ पता होगा।

लेकिन यहां हम जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे शायद हर कोई न जानता हो। इस स्टोरी में हम आपको शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। बताएंगे आपको कि आखिर इस शानदार कपल की इनकम कितनी है, और मौजूदा समय में ये कितने की संपत्ति के मालिक हैं?

Shah Rukh Khan and Gauri Khan
गौरी खान की संपत्ति
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी अपने पति से बहुत पीछे नहीं है। गौरी भी बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार की मालिक है जिसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपये है। गौरी अपने इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी गौरी खान डिज़ाइन्स के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं, जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये है।

गौरी के पास शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भी है, जिसका सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपये है। टाइम्स नाउ 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, 256 करोड़ रुपये की वार्षिक आय के साथ, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 5100 करोड़ रुपये है, वहीं उनकी जीवनसाथी गौरी खान की कुल संपत्ति 1600 करोड़ रुपये

Shah Rukh Khan and Gauri Khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की नेट वर्थ 5100 करोड़ की है, वहीं उनकी पत्नी गौरी खान की नेट वर्थ 1600 करोड़ की है, और अगर इनकी कमाई को एक साथ मिलाकर देखें तो यह आंकड़ा 6700 करोड़ का हो जाता है। तो इस तरह ये कपल इंडस्ट्री में सबसे धनी कपल की लिस्ट में आता है। तो आपको इस कपल की नेटवर्थ के बारे जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.