Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं द ग्रेट खली?

द ग्रेट खली, भारत के सबसे बड़े और प्रोफेशनल रैस’लर रह चुके हैं जिन्होंने अमेरिका के WWE तक अपना और भारत का नाम रोशन किया है। खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। उनका जन्म भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के एक गांव में सन 1972 में हुआ था। इस हिसाब से उनकी उमर 49 साल हैं।

आपको बता दें कि खली एक बहुत ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करते थे। एक बार उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनके परिवार के पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं हुआ करती थी। खली के मां-बाप मजदूरी किया करते थे और उन्हें भी घर चलाने के लिए पढ़ाई छोड़ कर मजदूरी करनी पड़ी थी। फिर भी घर का गुजारा काफी मुश्किल से होता था इस कारण वह पैसे कमाने शहर आ गए थे।

जहां एक तरफ गांव में उनके बड़े शरीर का फायदा उठाकर उनसे भारी-भरकम काम करवाया जाता था वहीं दूसरी तरफ शहर में उनके बड़े शरीर का मजाक उड़ाया जाता था। जल्द ही उनको एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई थी। उसके कुछ समय बाद उन्हें पुलिस में नौकरी करने का भी ऑफर मिला था।

पुलिस की नौकरी के दौरान ही वह पहलवानी की प्रैक्टिस किया करते थे जिसके चलते वह सन 2000 में अमेरिका चले गए। वहां जाकर उन्होंने रैस’लिंग में अपना करियर शुरू किया। खली ने ऑल प्रो रेसलिंग (APW) से अपने रेस’लिंग करियर की शुरुआत की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2001 में खली की मार से एक रेसलर ने अपनी जान से हाथ भी धो दिए थे।

साल 2006 से खली का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट शुरू हुआ। खली का यह कॉन्ट्रैक्ट 6 साल का यानी 2012 तक था। लेकिन इस 6 साल के WWE करियर में उन्होंने WWE के बड़े से बड़े धुरंधर को मात दे दी थी और भारत का बहुत नाम रोशन किया। उन्होंने जॉन सीना से लेकर अंडरटेकर तक को धूल चटा दी थी।

दोस्तों शायद आपको पता ना हो लेकिन खली एक्टर के तौर पर बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। खली ने बॉलीवुड की और हॉलीवुड की तीन तीन फिल्मों में काम किया है। तो चलिए आपको बताते हैं खली ने कितना पैसा कमाया और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

अपने करियर के दौरान खली हर साल लगभग 15 से 20 करोड रुपए कमा लिया करते थे। उन्होंने रियल एस्टेट में भी बहुत सारा पैसा इन्वेस्ट किया है जहां से उनको बहुत अच्छी कमाई होती है। खली ने ऐक्टर के तौर पर भी बहुत पैसा कमाया है। 2020 के आंकड़ों के मुताबिक खली लगभग 120 करोड रुपए के मालिक हैं।

कार का कलेक्शन : खली के पास तीन शानदार कार हैं। जिसमें से 1 टोयोटा की फॉर्च्यूनर है जिसकी कीमत लगभग ₹30 लाख हैं, दूसरी टोयोटा की ही ग्लैंजा है जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख हैं और तीसरी फोर्ड की जीप है जिसकी भी कीमत लगभग ₹30 लाख है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.