Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितने करोड़ की सम्पत्ति के मालिक है इमरान हाशमी, दुनिया की एक से एक महंगी कारों के हैं शौक़ीन

इमरान हाशमी भारतीय फिल्म उद्योग के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें ‘सीरियल किसर’ के नाम से भी जाना जाता है.

दरअसल उन्होंने अब तक ज्यादातर फिल्मों में काफी किसिंग सीन दिए है. बॉलीवुड एक्टर इमरान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘फुटपाथ’ से की थी. फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक तौर पर असफल थी पर इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया.

इसके बाद फिल्म बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘मर्डर’ ने इमरान को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया. इमरान ने इसके बाद ‘गैंगस्टर’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’, ‘द ट्रेन’, ‘आवारापन’, ‘जन्नत’, ‘राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज,’ ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘नटवरलाल’ जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया.

बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर इमरान हाशमी का जन्म 24 March 1979 को हुआ था. इमरान के पिता अनवर हाशमी है जो खुद भी एक actor रह चुके है और इनकी माता माहिरा हाशमी है. आपको बता दें इमरान की माता डायरेक्टर महेश भट्ट की बहन है और इन्होने ईसाई धर्म को अपना लिया था.

Home run with Emraan Hashmi | Filmfare.com2005 इमरान के लिए एक अच्छा साल था, इनकी सारी फिल्में सफल रहीं.इमरान ने December 2006 में Parveen Shahani से इस्लामिक रीति रिवाजों से शादी की. शादी के कुछ समय बाद इनको एक बेटा आर्यन हुआ.

बॉलीवुड के स्टार एक्टर Emraan hashmi की जिन्दगी पर उन्होंने अपनी एक किताब भी लिखी है. इमरान की इस किताब का नाम है “ Kiss of life “ और यह किताब उनके बेटे की cancer से लड़ाई पर आधारित है.

आपको बता दें caknowledge.com वेबसाइट के मुताबिक, इमरान हाशमी के पास 14 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है. भारतीय करेंसी के मुताबिक, इमरान हाशमी के पास 105 करोड़ की संपत्ति है. इमरान हाशमी महंगी गाड़ियों (Emraan Hashmi Cars Collection) के भी शौक़ीन हैं. उनके पास Rolls Royce, Lamborghini जैसी गाड़ियां भी मौजूद हैं.

बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक इमरान हाशमी की सालाना कमाई 6 करोड़ रुपए है. इसके साथ ही इमरान जिस आलिशान घर में रहते हैं उसकी कीमत 16 करोड़ रुपए के आसपास है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.