Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए किसके साथ बेडरूम में सोना चाहती हैं कृति सेनन.. एक्ट्रेस ने किया खुलासा

प्रत्येक बॉलीवुड स्टार्स का सपना होता हैं कि उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिले. मंगलवार रात जियो ट्रेड सेंटर में 67वें फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया गया. इस दौरान कई फिल्म स्टार्स इस उम्मीद में थे कि उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिलेगा लेकिन सभी को ये अवार्ड मिल जाए ये तो संभव नहीं हैं.

अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह को ‘83’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला जबकि ‘मिमी’ फिल्म के लिए कृति सेनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई. इसके आलावा विक्की कौशल को फिल्म सरदार उधम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड मिला जबकि शेरनी के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के अवार्ड से सम्मानित किया गया.

फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद अभिनेत्री कृति सेनन ने एक बेहद प्यारा विडियो शेयर किया हैं जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. विडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, कि वह आज किसी स्पेशल के साथ हैं.

 

कृति ने लिखा, “आज रात मैं अकेले नहीं सो रही. मेरा दिल भरा हुआ है. फाइनली ब्लैक लेडी मेरे पास आ गई है. मेरे सपने को पूरा करने के लिए फिल्मफेयर का धन्यवाद. सबसे बड़ा थैंक्यू डीनू (मिमी के फिल्ममेकर दिनेश विजान) और लक्ष्मण (उतेकर) सर को जिन्होंने मुझे ये खूबसूरत रोल दिया और हमेशा मुझे सपोर्ट किया. आप दोनों को बहुत प्यार. इस फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू जिन्होंने इस फिल्म को खास बनाया और प्यारी ऑडियंस और मेरे फैंस जिन्होंने ‘मिमी’ और मुझे इतना सारा प्यार दिया. मम्मी, पापा और नुपुर…मैंने कर दिखाया. आगे और बड़े सपनों के लिए तैयार.”

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2014 में ‘हीरोपंती’ से डेब्यू करने वाली ये अभिनेत्री हाल ही में हीरोपंती 2 में दिखाई दी थी और जल्द ही वह भेड़िया, गणपत, आदिपुरुष और शहजादा फिल्म में नजर आने वाली हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.