Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जे’ल में बंद सुकेश चन्द्रशेकर ने जैकलीन फर्नांडिस को लिखा पत्र, लिखा- मेरी शे’र’नी तुम्हे कसकर पकड़ लूँगा और…

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल की हवा खा रहे ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को एक नया लव लेटर लिखा है। इसमें उसने लिखा, “मेरी शेरनी, मैं तुम्हें अपनी बाँहों में कसकर पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

कथित ठग सुकेश ने क्रिसमस और थैंक्सगिविंग के मौके को देखते हुए जैकलीन फर्नांडिस को ये लेटर लिखा है। इस नए लेटर में, सुकेश ने जैकलीन को हाल ही में मिले अवॉर्ड के लिए बधाई दी और उन्हें ‘माय लव’ और ‘बेबी’ लिखा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने लिखा, “बेबी, सबसे पहले, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ, मनोरंजन उद्योग में तुम्हारे असाधारण योगदान के लिए 7वाँ DIAFA अवॉर्ड मिलने पर बधाई। तुम्हें अंदाजा नहीं है कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूँ मेरी प्यार, तुम सच में भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे महान कलाकार हो। तुम अवॉर्ड लेते वक्त व्हाइट गाउन में सुपर सुपर स्टनिंग लग रही थीं, बेबी, मैं एक बार फिर आश्चर्यचकित हूँ। मेरे बोम्मा तुम इस दुनिया की नहीं लग रही थीं।”

सुकेश ने आगे लिखा, “बेबी, तुम्हारी दो अन्य नई तस्वीरें, एक तुम्हारी लाल अरबी पोशाक में रेगिस्तान में ली गई तस्वीर, और बो पिंक साड़ी में तुम बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन जिसने मेरा दिल चुरा लिया वो चमकदार लहँगे में तुम्हारा फोटोशूट है, बेबी तुम इस ग्रह पर इकलौती जीवित एंजेल हो। लहँगा और तुम एक साथ बहुत सुंदर बहुत सुंदर, जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव लग रही थीं और मुझे स्लीपलेस नाइट्स दे रही थीं क्योंकि मेरे सारे ख्याल केवल तुम्हारे बारे में हैं मेरी हनी बी, तुम्हारे साथ रहने का इंतजार कर रहा हूँ माय बेबी।”

गौरतलब है कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और महाठग सुकेश चंद्रशेखर के बीच लव अफेयर की अफवाहें उड़ती रही है। बताते चलें कि अभी दो महीने पहले ही अक्टूबर में नवरात्रि के मौके पर सुकेश ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए नौ दिन व्रत रखने का ऐलान किया था।

सुकेश ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “बेबी, खुशी और थैंक्सगिविंग का महीना शुरू हो गया है, मुझे तुम्हारे साथ तुम्हारी पसंदीदा टर्की ग्रिल्ड और ‘शेटो शावेल ब्लाँ 1947 वाइन की याद आ रही है, अंदाजा लगाओ कि तुम्हारे सोचने के मुकाबले कितनी जल्दी हम एक साथ जश्न मनाएँगे, मेरी कप केक।”

कथित ठग सुकेश ने आखिर में सभी परेशानियों के लिए जैकलीन से माफी माँगते हुए कहा, “मैं एक बार फिर से अपने घुटनों पर बैठने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकता, मैं तुमसे उन सभी परेशानियों के लिए माफी माँगूंगा जिनसे तुम गुजरी हों, और फिर तुमकों कसकर पकड़ लूँगा और तुम्हारी आँखों में देखते हुए और एक बार फिर तुम्हें जिंदगी भर के लिए प्रपोज़ करूँगा, पिछली बार के मुकाबले बेहतर तरीके से।”

गौरतलब है कि अक्सर सुकेश अपने अजीबोगरीब बयानों के जरिए सुर्खियों में रहता है। कभी दिल्ली की जेल में वसूली के बयान पर तो कभी राम मंदिर में रामलला के लिए सोने का मुकुट दान करने के बयान पर।

सुकेश चन्द्रशेखर फिलहाल 200 करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं। उनके बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। वहीं जैकलीन ने सुकेश के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से होने से इनकार किया था। जैकलीन भी इस मामले में एक आरोपित है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कई बार उससे भी पूछताछ कर चुका हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.