Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

जोक्स : पप्पू ने एक नेपाली से कहा – क्या तुम अमेरिकन हो..? नेपाली बोला – नहीं मैं नेपाल का हूँ..

अगर जिंदगी मे आपको कोई रास्ता ना दिखाई दे या….
कोई मंजील दिखाई ना दे….
या फिर कोई अपना दिखाई ना दे तो….
तो क्या मोबाइल मे टार्च भी होता है….
उसे चालु कर लेना सब दिखेगा….!!

एक आदमी काफी देर तक अपने कान से मोबाइल लगाकर खड़ा था….
पर उसके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था…!
काफी देर तक ऐसा होते देख रमेश से रहा नहीं गया और….
आखिर वह उस आदमी से बोल ही पड़ा-
“भाईसाहब, आपने कहीं फोन लगाया भी है या यूं ही पिछले 29 मिनट से फोन पकड़े खड़े हैं और एक भी शब्द नहीं बोला है!”
आदमी ने जवाब दिया- ‘भाईसाहब, मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा हूं….!!

सास (बहू से)- जब मैं प्रेग्नेंट थी….
तब मैंने जो कुछ भी खाया…
आज बेटे को हर वो चीज़ बेहद पसन्द है….!
बहू- मांजी जो भी हो, लेकिन….
आपको सिगरेट और दारू से बचना चाहिए था….!!

प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया….?
प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए….!
प्रेमी- वह कैसे….?
प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए….
और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई….!!

कोई लड़की इस वेलेटाइन खुद आके आपसे कहे….
“मै आपसे प्यार करती हू. मै तुम्हारे बिना नही रह सकती”
तो समझ लेना ई रांग नंबर है…
कौनो आपकी फिरकी ले रहा है….!!

आज मुझे कटप्पा मिल गया….
मैंने पूछा- कटप्पा, पगले…. तुमने बाहुबली को आखिर क्यों मारा….?
कटप्पा- यम्मा नल्ला, निम्मडा…. साळगुन्ना अन्ना…. कोण्णल्लो कुडड्डा… थेल्लमी
मारपिंडा नेरुल्ला विकाना मुदक्कळ येल्ले…..
अंड वेंकटा नारकूंडा भुम्मले… म्चा…. उणु कास्था चेन्नै यल्ला…
मैं- hmm…. फिर तो सही किया तुमने….!!

लड़का- तुम्हारा नाम क्या है….?
लडकी- SILENT LADY….
लड़का- ये कैसा नाम है….?
लड़की(शर्माते हुये)-
हिंदी में. “शाँती बाई!!

राजू को तैयार होता देखकर उसके पिता ने पूछा-
“अरे बेटा आज क्या मोहल्ले में फंक्शन है क्या?
शर्मा जी के दो बच्चे, पास वाले वर्मा जी के दो बच्चे और तुम सब इतने तैयार रहे हो”
फिर राजू ने कहा- “नहीं पापा हम सब तो पास वाले गार्डन जा रहे हैं….
टिक टॉक वीडियो बनाने….!!

दरोगाजी ने अपने बेटे से पूछा- इतने कम नंबर क्यूं आये….?
आज से तेरा खेलना, टीवी देखना सब बंद….!
बेटा- पापा, ये लो 100 रुपये और….
बात को यहीं पर खत्म करो…..!!

बेटा- पापा प्लीज मुझे घंटी खरीद के दे दो….!
पापा- नहीं क्योकि फिर तू बजा बजा कर लोगो को तंग करेगा….!
बेटा- नहीं पापा में किसी को तंग नहीं करूँगा….
में तभी बजाऊगा जब आप सब सो जाओगे….!!

माँ अपने सात साल के बच्चे को बोली-
अच्छे से पढ़ लिख जायेगा तो तुमको बहुत अच्छी बीवी मिलेगी…!
बच्चा- मम्मी, पर पापा तो इतने पढ़ें लिखे हैं….
फिर उन्हें अच्छी बीवी क्योँ नहीं मिल पायी…?
बाप और बेटा दोनों को रात को बिना कुछ खाये सोना पड़ा….!

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.