Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

टाइगर श्रोफ की माँ आयशा श्रोफ का था साहिल खान के साथ अफेयर, इसलिए हुआ अलगाव

कई मीडिया रिपोर्ट्स में साहिल खान और आयशा के बीच अफेयर की खबरें आई थीं.

आयशा, साहिल से करीब 16 साल बड़ी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों विवाद के बाद एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. इस अलगाव के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे.


रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिल और आयशा ने 2009 में एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी. इसी दौरान दोनों की दोस्ती और फिर अफेयर की खबरें सामने आने लगीं. जब साहिल और आयशा में आर्थ‍िक लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया, तब दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे.

क्या है अनबन की वजह?
एक इंटरव्यू में साहिल ने दावा किया था कि वो आयशा के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे. लेकिन अब आयशा उन पैसों को वापस मांग रही हैं, जो उन्होंने साथ छुट्टियां बिताने, अपार्टमेंट के किराए और डेटिंग व महंगी कारें गिफ्ट करने में खर्च किए थे.


आयशा ने साहिल पर 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. आयशा का आरोप था कि उन्होंने साहिल के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस ‘कर्मा प्रोडक्शन’ और साइबर सिक्योरिटी फर्म खोली थी, लेकिन साहिल इन्वेस्टमेंट की सारी रकम हड़प गए हैं. अब वे इसे देने के इच्छुक नहीं हैं.

अफेयर पर आयशा ने ऐसे दिया था जवाब
बाद में विवाद बढ़ा तो आयशा ने साहिल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि वो गे हैं, इसीलिए उनकी पत्नी से तलाक हुआ था. जब वो गे हैं तो उनका साहिल से अफेयर का सवाल ही पैदा नहीं होता है. आयशा का यह भी कहना था कि साहिल की पत्नी ने उन्हें एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.


आयशा ने साहिल खान पर अनजान नंबर से धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी. इससे पहले भी वे साहिल पर पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा चुकी थीं. बता दें कि साहिल खान ने 2001 में कॉमेडी फिल्म ‘स्टाइल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद साहिल ‘एक्सक्यूज मी’ और ‘अलादीन’ में नजर आए थे. एक बार फिर सीडीआर मामले में दोनों के बीच का निजी झगड़ा बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.