Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

टाइगर 3 के सेट लीक हुआ सलमान खान का लुक, लंबे बाल और दाढ़ी में पहचान नहीं पाए फैंस

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म

टाइगर 3 (Tiger 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान और कैटरीना टाइगर 3 की शूटिंग के लिए शुक्रवार को रूस के लिए रवाना हो गए थे. उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. फिल्म के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक वायरल हुआ है.

सलमान और कैटरीना रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं. रुस पहुंचते ही वह एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. इसमें वह कार चेजिंग सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. फिल्म के सेट से सलमान का लुक वायरल हुआ है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है.

सलमान का लुक हुआ वायरल
सलमान खान के वायरल हो रहे लुक में वह ब्राउन कलर के लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने माथे पर लाल रंग का बैंड बांधा हुआ है. सलमान खान को इस लुक में पहचानना मुश्किल हो रहा है. उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फोटो में सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी नजर आ रहे हैं.

यहां देखिए सलमान खान की वायरल तस्वीरें
वहीं दूसरी फोटो में रुस में सलमान के फैंस उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं. सलमान खान के फैन पेज के मुताबिक एक्टर इस दौरान कार चेजिंग सीक्वेंस शूट कर रहे थे. सलमान का लुक देखकर फैंस को फिल्म देखने का एक्साइटमेंट बढ़ गया है.

फैंस कर रहे हैं कमेंट
इन तस्वीरों पर एक फैन ने लिखा- क्या लुक है भाईजान. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- लगता है भाई के 2022 वाली ईद को धमाका करेगा. एक यूजर ने लिखा- इमरान हाशमी का भी कोई लेटेस्ट पिक टाइगर के साथ से आजाए.

आपको बता दें सलमान और कैटरीना मुंबई में फिल्म का कुछ पोर्शन शूट करने के बाद रुस गए हैं. इसके बाद फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और टर्की में होगी. रिपोर्ट्स की माने तो इमरान हाशमी टर्की शेड्यूल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

टाइगर 3 को साल 2022 में रिलीज किया जाएगा. यह साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक होने वाली है. यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ दूसरी ‘टाइगर जिंदा है’ और तीसरी ‘टाइगर 3’ होगी. फिल्म के पहले पार्ट को कबीर खान और दूसरे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.