Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

टूटे हाथ के साथ Cannes पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या का लेती दिखीं सहारा, प्लास्टर को देख फैंस परेशान

नई दिल्ली. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. हर बार तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. बुधवार देर रात को ऐश्वर्या राय अपने लाडली आराध्या बच्चन के साथ कान्स के लिए रवाना हुईं. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया, लेकिन उन्हें जिस हाल में देखा उसने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया.

ऐश्वर्या राय इस कान्स फिल्म फेस्टिवल हर बार की तरह हिस्सा लेने वाली हैं. ऐश्वर्या हाथ में प्लाटर लगाए एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या के साथ स्पॉट हुईं. ऐश्वर्या को इस हाल में देख फैंस परेशान हो गए. अब हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर एक्ट्रेस के हाथ में ये चोट लगी कैसे…

ऐश्वर्या के हाथ में फ्रैक्चर?
ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देका, जहां उन्होंने शोल्डर स्लिंग पहना हुआ था, जिसे देख फैंस चिंता में आ गए. दरअसल, ऐश्वर्या राय की दाहिनी बाजू में शायद फ्रैक्चर हुआ है, क्योंकि उनके हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ था. ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर आराध्या का सपोर्ट लेकर चलती नजर आईं.

हाथ में चोट, लेकिन मुस्कुराकर किया अभिवादन
चोट के बाद भी ऐश्वर्या के चेहरे पर मुस्कान देखी गई. उन्होंने ब्लू कलर का लॉग कोट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी, उन्होंने पैप्स को मुस्कुराकर ग्रीट किया. वहीं, अराध्या ब्लू हुडी और ब्लैक लॉअर में नजर आईं.

 

मम्मी का सपोर्ट करती नजर आईं आराध्या
मां परेशानी में है, इसलिए आराध्या मां का सपोर्ट करती नजर आई. ऐश्वर्या राय के एक हाथ में प्लास्टर था और दूसरे हाथ से उन्होंने आराध्या का सहारा लिया हुआ था. मम्मी का बैग भी आराध्या ने ही कैरी किया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.