Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

डायरेक्टर कर डाली प्रियंका चोपड़ा से अंडरवियर दिखाने की मांग, फिर सलमान ने ऐसे संभाली बात…

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी

इंडियन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हिन्दी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है. यही एक बड़ी वजह है कि आज प्रियंका की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों भी देखने को मिलती है. प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी, जिसके बाद से वो अब ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही बिताती हैं.

anil kapoor madhuri dixit sanjay dutt salman priyanka bollywood 6 hit pairs  reunite on screen after yea
वहीं कुछ समय पहले प्रियंका ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक किताब ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की थी. जिसमें प्रियंका ने अपनी निजी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. जिसमें एक खुलासा तो काफी हैरान करने वाला है जब उनसे एक डायरेक्टर अंडरवियर दिखाने तक की डिमांड कर बैठा था. जिसे सुनकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बिल्कुल दंग रह गईं थी.

क्यों हुई थी Priyanka Chopra से ऐसी डिमांड
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी इस किताब में उस किस्से के बारे में भी बताया जहां एक फिल्म का डायरेक्टर चाहता था कि एक्ट्रेस प्रियंका रिवीलिंग कपड़े पहने और इतना ही नहीं प्रियंका ने डायरेक्टर को ये कहते हुए भी सुन लिया था कि ‘अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी’ जिसे सुनने के तुरंत बाद प्रियंका ने उस फिल्म के प्रोजेक्ट का छोड़ दिया था. रिपोर्टस की माने तो, प्रियंका को लेकर एक वहां सिडक्टिव (Seductive) गाना शूट किया जाना था.

Box Office Salman Khan And Priyanka Chopra Films Together Bharat - जानिए  सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी  ... - DesiMartini
जिस गाने में उन्हें एक-एक कर अपने कपड़े हटाने थे. इसे लेकर प्रियंका बिल्कुल तैयार नहीं थीं. ऐसे में उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वह अपनी स्किन नहीं दिखाना चाहतीं हैं. इस पर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि अपने स्टाइलिस्ट से बात करो, लेकिन इसके बाद प्रियंका ने डायरेक्टर को किसी से बात करते हुए सुन लिया था. जहां डायरेक्टर कह रहा था कि अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) प्रोजेक्ट छोड़ने का मन बनाना पड़ा था.

सलमान खान ने ऐसे संभाली थी बात
बता दें कि, उस वक्त प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी और फिल्म में भी काम कर रही थीं और इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान (Salman Khan) थे. ऐसे में जब इस वाकया के बारे में सलमान को पता चला तो वो डायरेक्टर से मिलने उनके सेट पर पहुंच गया था. जहां सलमान ने उस डायरेक्टर से काफी बात की थी. हालांकि, प्रियंका को नहीं पता कि उन्होंने क्या बात की लेकिन उसके बाद डायरेक्टर के तेवर बदल गए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.