Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तलाक की खबर पर सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए लिखा- ‘शादी कठिन है, तलाक….’

सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इसकी शुरुआत साल 2022 में हुई थी। लगातार दोनों के तलाक की खबरें चर्चा में हैं और इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है।

हालांकि ये बात भी सौ फीसदी सच है कि दोनों में से किसी ने भी इन अटकलों की पुष्टि नहीं की है। बीते दिन पता चला था कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक फाइनली अलग होने वाले हैं। लेकिन अब पूर्व टेनिस सनसनी ने एक गुप्त पोस्ट किया है जिसमें उन्होने तलाक और शादी को लेकर बात की है।

 

इस दौरान वो शादी और तलाक दोनों की चुनौतियों को लेकर बात कर रही थीं। उन्होने लिखा, ”शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें, मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें।

कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।”

sania mirza, shoaib malik

इसके बाद उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वो क्या कहना चाहती हैं, इसको लेकर आपको ही फैसला करना है। सानिया मिर्जा की पोस्ट से कुछ भी साफ नहीं हो रहा है, ना ही शादी और ना ही तलाक। हालांकि देखने वाली बात होगी कि दोनों क्या फैसला लेते हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी और तब से ही दोनों साथ हैं। ये वो दौर था जब सानिया मिर्जा भारत और शोएब मलिक पाकिस्तान के लिए खेला करते थे। सानिय मिर्जा और शोएब मलिक की शादी कई लोगों के लिए काफी चौकाने वाली थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.