Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

तस्वीर में दिख रहा है कौन सा जानवर ? 90 फीसदी लोगों की नजरों ने खाया धोखा !

कई बार अपनी आंखों का देखा भी धोखा हो सकता है. ऑप्टिकल एल्यूज़न (Optical Illusion Animal) इसी का उदाहरण हैं. इनमें जो दिखता है, वो होता नहीं है और जो होता है, वो हमारी आंखें देख नहीं पाती हैं. इस वक्त इंटरनेट पर वायरल (Viral On Internet) हो रही एक तस्वीर भी ऐसा ही धोखा है, जिसमें बने जानवरों को कोई देख ही नहीं पा रहा.

तस्वीर में यूं तो सफेद, काले और बैंगनी रंग के पैटर्न्स बने हुए हैं, जिसमें छिपे हुए हैं दो अलग-अलग तरह के जानवर. हालांकि आप उनको इतनी आसानी से नहीं ढूंढ पाएंगे. इस पहेली को बनाया ही इस तरह से गया है कि इंसान का दिमाग घूम जाएगा.

आंखें थक जाएंगी, दिमाग खा जाएगा चक्कर
तस्वीर के अंदर सफेद, काली और बैंगनी रंग की धारियां बनी हुई हैं, जो अलग-अलग पैटर्न्स में हैं. चैलेंज ये है कि तस्वीर में इन पैटर्न्स को देखते हुए आपको ढूंढ निकालने हैं दो में से एक जानवर. ये एक बिल्ली भी हो सकती है और एक चूहा भी. लोग अपना दिमाग खपा-खपाकर परेशान हैं, लेकिन इनमें से कोई जानवर उन्हें मिल ही नहीं रहा. इस एल्यूज़न को ट्विटर पर टॉम हिक्स नाम के यूज़र ने शेयर करते हुए लिखा- ‘आप तस्वीर में या तो बिल्ली या तो चूहा देख सकते हैं, ये आपके दिमाग की फंक्शनिंग पर निर्भर करता है.’

Viral Optical Illusion , Viral On Internet , Optical Illusion Numbers , Optical Illusion , optical illusion photo , Optical illusion pic , optical illusion hidden numbers , viral picture , viral photos

आप तस्वीर में या तो बिल्ली या तो चूहा देख सकते हैं, ये आपके दिमाग की फंक्शनिंग पर निर्भर करता है.

बड़ा ही घुमाऊ है नज़रों का ये धोखा
दिलचस्प बात तो ये है कि आप इस तस्वीर में जो भी देखते हैं, वो इसका पार्ट नहीं है, बल्कि आपके दिमाग का रचा हुआ भ्रम है. आप जैसे ही इसे नज़दीक से देखेंगे ये गायब हो जाएगा. दरअसल ये इंसान के दिमाग की फंशनिंग का टेस्ट है. ये दिमाग के दायें या बाएं होने पर निर्भर करता है कि आप किस जानवर को देखते हैं. इस पिक्चर को देखने वाले यूज़र्स में ये कुछ को बिल्ली दिखी तो कुछ ने लोमड़ी भी देख ली, चूहा कम ही लोगों को दिखा. उसमें भी ज्यादातर लोगों की शिकायत थी कि उन्हें कुछ भी नहीं दिखा. वैसे आपको इस तस्वीर में क्या दिखा?

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.