Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तीन-तीन शादियां करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां, एक ने की 4 शादी तो एक बनी 63 की उम्र में दुल्हन

शादी दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता है. इस पवित्र रिश्ते में बंधने का सपना हर व्यक्ति का होता है.

हालांकि कुछ कारणों की वजह से ये पवित्र रिश्ता भी अपवित्र हो जाता है. बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेबस हैं जिन्होंने एक से अधिक शादियां की है. इनमे से कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने कई-कई शादियाँ की है. आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियां के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक दो नही बल्कि 3-3 शादियां रचाई हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में-

जीनत अमान

इस एक्टर की वजह से गई जीनत अमान की आंख की रोशनी, एक्ट्रेस ने की दो शादियां,  एक भी रास नहीं आईगुजरे दौर की मशहूर एक्ट्रेस जीनत ने संजय खान से शादी की थी. जीनत और संजय का अफेयर जिस समय चल रहा था उस समय संजय के तीन बच्चे थे। दोनों ने साल 1978 में जैसलमेर में शादी कर ली थी, जो एक साल भी नहीं चल पाई.

कुछ साल पहले 63 की उम्र में जीनत अमान ने अमन खन्ना उर्फ सरफराज से शादी की थी लेकिन ये शादी भी नाकाम रही. आपको बता दें जीनत ने मजहर से भी शादी की थी.

नीलिमा अजीम
शाहिद कपूर की मां एक्ट्रेस नीलिमा अजीमा ने भी तीन शादियां की इनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई. आपको बता दें इन्हीं के बेटे हैं शाहिद कपूर हैं. इसके बाद इन्होंने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की राजेश के साथ इनके एक बेटा और एक बेटी है.

इनके साथ भी इनकी शादी ज्यादा नहीं टिकी और 2001 में इनका भी तलाक हो गया. इसके बाद 2004 में इनकी शादी उस्ताद राजा अली खान से हुई.

ज़ेबा बख्तियार
1991 की फ़िल्म हीना से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार ने कुल 4 शादियाँ की हैं. पहली शादी सलमान वलियानी से, दूसरी शादी अदनान सामी से, तीसरी शादी जावेद जाफरी से और चौथी शादी सोहेल लेगरी से की थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.