Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

दिलीप कुमार को याद कर रो पड़े धर्मेंद्र, बोले- सदमे से अभी उबरा नहीं हूं, मेरी जान…

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक धर्मेंद्र अभी भी दिलीप कुमार के निधन के सदमे से उबरे नहीं है.

वो हर पल अपने चहेते एक्टर को याद कर रहे हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर पहुंचे, जहां दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी गई. इसी दौरान धर्मेंद्र उन्हें याद कर रोने लगे. सोशल मीडिया पर यह इमोशनल वीडियो खूब वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र के साथ-साथ इस दौरान वहां मौजूद जज और कंटेस्टेंट भी इमोशनल दिखे. सोनी टीवी के इंस्टाग्राम से शे के आगामी एपिसोड के वीडियो को शेयर किया गया है.

इमोशनल हुए धर्मेंद्र
दिलीप कुमार को याद कर धर्मेंद्र ने इस दौरान कहा: “अभी हम सदमें से उबरे नहीं हैं. मैं तो नहीं उबरा हूं. वो मेरी जान थे. मैंने अपनी जिंदगी की पहली फिल्म इन्हीं की देखी थी. इनको देखकर लगा कि कितना प्यारा है. मुझे लगा मैं भी इंडस्ट्री में जाऊं और लोगों से मुझे भी ऐसे ही प्यार मिले. इंडस्ट्री में जाते ही इनसे मुलाकात भी हो गई. और मुझे बेपनाह प्यार भी मिलने लगा. दिलीप साहब जितने बड़े फनकार थे उससे बड़े वो अजीम इंसान थे. इंडस्ट्री में बड़े-बड़े आर्टिस्ट हैं, लेकिन मुझे दिलीप साहब से बढ़कर कुछ नजर नहीं आता.”

धर्मेंद्र और अनीता राज पहुंचे शो पर
‘इंडियन आइडल 12’ के आगामी एपिसोड में हमें 80 के दशक की हिट जोड़ी धर्मेंद्र और अनीता राज नजर आने वाले हैं. शो में कंटेस्टेंट ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से इन सितारों का दिल जीत लिया. धर्मेंद्र ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें हीरो बनने का ख्याल भी दिलीप कुमार को देखकर ही आया. वैसे भी धर्मेंद्र, दिलीप कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे. और कई मौकों पर अपने प्यार को वो जता चुके हैं.

इस फिल्म में दिखेंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि वो करण जौहर की नई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ-साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी मजबूत टीम बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी. बता दें सकि धर्मेंद्र जल्द ही ‘अपने 2’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके दोनों बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोता करण देओल भी नजर आएंगे.

ndtv.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.