Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दिवाली के मौके पर फुलझड़ी बनी नजर आईं आकांक्षा पुरी, लोग बोले- यार कपड़े तो तरीके से पहनो

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बेहद आकर्षक लुक देखने को मिला है। हर कोई एक्ट्रेस का ये रिवीलिंग लुक देख हक्का-बक्का रह गया। दिवाली का मौका है, ऐसे में एक्ट्रेस काफी सजधज के स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्हें पैप्स ने क्लिक किया, आइए दिखाते हैं आकांक्षा पुरी का वीडियो और फैंस का रिएक्शन।

आकांक्षा पुरी की तस्वीरें लेते वक्त पपाराजी चिल्लाने लगे। तब एक्ट्रेस ने कहा कि प्लीज आप लोग आराम से बात कीजिए। इसके बाद वह पोज देती हैं और अपना लुक दिखाती हैं। इस वीडियो में आकांक्षा की फिटनेस और ग्लैमरस लुक देख हर किसी की आंखें फटी रह गईं।

आकांक्षा पुरी का वीडियो

आकांक्षा पुरी के वीडियो को देख एक फैन ने लिखा, ‘एब्स ऐसे बनाओ कि लोग नजरें न हटा पाए।’ वहीं एक फैन को एक्ट्रेस का आउटफिट पसंद नहीं आया और उन्होंने आकांक्षा पुरी पर ताना कसा। उन्होंने लिखा, ‘आखिर ये सेलेब्स कपड़े को तरीके से नहीं पहनते हैं। कभी ये शोले का ठाकुर बन जाते हैं तो कभी ऐसे दिखते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आकांक्षा पुरी ने दिया एल्विश का साथ

मालूम हो, हाल में ही आकांक्षा पुरी ने एल्विश यादव के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया था। उन्होंने एल्विश यादव के लिए कहा था कि मीडिया और तमाम लोग उनपर बेवजह संगीन आरोप लगा रहे हैं। ऐसे आरोप लगाने से पहले लोगों को पड़ताल कर लेनी चाहिए।

एल्विश यादव के बचाव आकांक्षा पुरी

दरअसल एल्विश यादव इन दिनों विवादों में हैं। आकांक्षा पुरी और एल्विश एक साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में थे। यूट्यूबर पर सांपों के जहर बेचने का आरोप लगा है। साथ ही रेव पार्टी आयोजित करवाने के मामले में भी वह घिरे हुए हैं। इस मामले में एक्ट्रेस ने सपोर्ट किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.