Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दुल्हन के लिबास में बैठी ये बच्ची आज है बेहद हॉ’ट एक्ट्रेस, मजबूरी में होटल में करना पड़ा था काम

Guess The Celebrity: सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड चलता रहता है, जिसमें लोग किसी भी सेलिब्रिटी के बचपन की फोटो शेयर करके उन्हें पहचानने का चैलेंज देते हैं. हालांकि, इन फोटोज को पहचानने में कई लोगों के पसीने छूट हो जाते हैं. इन दिनों एक बहुत पुरानी फोटो वायरल हो रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दुल्हन के लिबास में एक बच्ची नजर आ रही है और आपको जानकर हैरानी होगी कि आज यह छोटी बच्ची भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा है. भोजपुरी सिनेमा ही क्या बल्कि हिंदी टीवी शो के जरिए ये अब देश के हर घर में जानी जाती है.

कौन है यह बच्ची?

चलिए अगर नहीं पहचाना तो हम ही सस्पेंस को खत्म करते हुए आपको इस बच्ची का नाम बताते हैं. दरअसल, यह बच्ची और कोई नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की जान मोनालिसा हैं. वह बचपन की इस फोटो में भी दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. इनकी फोटो देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि ये मोनालिसा ही हैं. आपको यह बता दें कि मोनालिसा का असली नाम कुछ और है उन्हें मोनालिसा नाम  उनके अंकल ने दिया है. जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनका रियल नेम अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) है.

 

मोनालिसा का करियर

अगर मोनालिसा (Monalisa) के वर्कफ्रंट की बात की करें, तो वह इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में तो काफी कम नजर आती हैं. उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल के जरिए मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाई है. यही नहीं टीवी शो ‘नजर’ में उन्हें निगेटिव रोल निभाते हुए देखा गया था.  भोजपुरी फिल्मों और हिंदी सिनेमा के अलावा एक्ट्रेस मोनालिसा ने हिन्दी, तमिल, तेलगू, मलयालम, उड़िया और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम का जादू दिखाया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.