Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

नहीं रहे जूनियर महमूद, कैंसर से जूझते हुए दी जा’न

Junior Mehmood d’ies: दिग्गज फिल्म स्टार जूनियर महमूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिल्म अभिनेता ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। फिल्म स्टार ने लंबे वक्त तक कैंसर की लंबी बीमारी से जूझते हुए अपनी जान दी। अभिनेता की मृ’त्यु की खबर उनके दोस्त सलाम काजी ने दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि वो नहीं बचाए जा सके। फिल्म स्टार जूनियर महमूद लंबे वक्त से पेट के कैंसर से लड़ रहे थे। फिल्म स्टार जूनियर महमूद कैंसर के चौथे चरण में थे। जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

फिल्म स्टार जूनियर महमूद की मृ’त्यु की खबर से एंटरटेनमेंट की दुनिया में शोक की लहर है। इससे पहले सलाम काजी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से की बातचीत के दौरान बताया था कि करीब 1 महीने पहले ही जूनियर महमूद के चौथे चरण के कैंसर का पता चला था। लेकिन ये चौथे चरण पर था। जिससे उनकी लंग्स और शरीर के अन्य अंग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। फिल्म स्टार के दोस्त ने कहा था, ‘डॉक्टर ने हमें बताया था कि उनके पास सिर्फ 40 दिन हैं। हम सभी उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।’

जितेंद्र, सचिन पिलगांवकर, जॉनी लिवर ने की थी महमूद से मुलाकात

बता दें कि बीते दिनों ही जूनियर महमूद की बीमारी की खबर सुनकर कई फिल्म अभिनेता उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमदू की तबियत का जायजा लेने सबसे पहले जॉनी लिवर पहुंचे थे। इसके बाद जितेंद्र से उनकी मिलने की इच्छा की खबर सुनते ही अभिनेता जितेंद्र भी जूनियर महमूद से मिले और उनकी आखिरी इच्छा पूरी की। इसके अलावा फिल्म स्टार सचिन पिलगांवकर ने भी जूनियर महमूद से मुलाकात की थी।

जूनियर महमूद ने दी कई यादगार फिल्में

फिल्म स्टार जूनियर महमूद ने 7 भाषाओं में करीब 265 फिल्मों में काम किया था। उनका असली नाम नईम सैयद था। जूनियर महमूद नाम उन्हें दिग्गज अभिनेता महमूद अली ने दिया था। 60-70 के दशक में जूनियर महमूद ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वो कई फिल्मों में नजर आए। उनकी यादगार फिल्में कारवां, जुदाई, दादागिरी, हाथी मेरे साथी और मेरा नाम जोकर जैसी फिल्में थीं। इसके अलावा वो आप की कसम, खून का कर्ज, बेवफा सनम और छोटी बहू जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.