Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

नाइट क्लब में एक महिला प्रियंका चोपड़ा संग शारीरिक संबंध बनाने के लिए पीछे पड़ गयी थी, वीडियो

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक बेहद ही सफल अभिनेत्री हैं.

निक जोनास से शादी के बाद अक्सर किसी न किसी वजह से प्रियंका मिडिया में सुर्खियों में रहती हैं. प्रियंका एक बेहद ही ख़ूबसूरत अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं.

प्रियंका चोपड़ा अपनी हर बात को बेबाकी से रखती हैं. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनका भी लेस्बियन से कभी पाला पड़ा. प्रियंका ने कहा-हां और ये गलत थोड़ी है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ये एक नाइट कल्ब की बात है वहां उस लड़की से मुलाकात हुई. वो बेहद प्यारी और खूबसूरत थी और उस महिला ने मुझे अपनी ओर एट्रेक्ट करने की कोशिश की. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे डील करूं.

मुझे उस लड़की से झूठ बोलना पड़ा कि मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है. हालांकि उस वक्त ऐसा बिल्कुल नहीं था लेकिन मुझे उसे बताना पड़ा कि मैं लड़कों को तरजीह देती हूं. इस शो में प्रियंका के साथ दीपिका पादुकोण भी थीं.

प्रियका का उनका ये वीडियो उस समय खूब वायरल हुआ था. शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने अपनी जिन्दगी और अपने शुरुआती दौर के संघर्ष के बारे में काफी कुछ बताया था.

करियर के शुरुआती दौर में प्रियंका को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. हालाँकि प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने टैलेंट के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया. साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली 38 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी आत्मकथा ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) में बहुत सी बातों का खुलासा किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.