Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, अलग हुए पति निखिल ने कहा था- ये बच्चा मेरा नहीं है, भड़के लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां मां बन गई हैं।

नुसरत जहां ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो जाने-माने एक्टर यश दासगुप्ता उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर नुसरत को फैंस बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उनकी खिचाई कर रहे हैं। कुछ लोग उनके बारे में तरह-तरह की बात कर रहे हैं कि आखिर ये बच्चा किसका है|

आपको बता दें पिछले दिनों तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में नुसरत जहां प्रेग्नेंट दिख रही थीं। हालांकि उनसे अलग हो चुके पति निखिल जैन का कहना था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वे काफी लंबे समय से नुसरत के साथ नहीं रह रहे हैं।

वहीँ पिछले दिनों TMC सांसद और एक्ट्रेस नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात की पुष्टि की थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। आपको बता दें अभिनेत्री नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। क्योंकि इसी बीच नुसरत के बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता के नजदीक आने की खबरें सामने आई थीं।

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने जून 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी और इस डेस्टिनेशन वेडिंग की कई तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं दूसरी तरफ से कुछ समय पहले TMC सांसद नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है।

निखिल जैन ने नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। उन्होंने कहा कि मैंने एक्ट्रेस नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। दूसरी तरफ नुसरत जहां ने कहा कि एक विदेशी भूमि पर शादी होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी मान्य (वैध) नहीं है।

नुसरत जहां ने दिया भड़काऊ भाषण, बोलीं- अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू - Entertainment News: Amar Ujalaक्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी जिस कारण भारत में इस शादी को वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी। हालंकि ऐसा नहीं हुआ और इसलिए तलाक का सवाल भी नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है, बल्कि सिर्फ और सिर्फ एक लिव-इन रिलेशनशि है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.