Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

नोरा फतेही और सुकेश चंद्रशेखर का खुल गया राज, चैट पर करता था ऐसी बातें, पढ़कर नहीं होगा यकीन

बीते कई दिनों से ठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीज का नाम चर्चा में बना हुआ है. जैकलीन पर महंगे गिफ्ट्स और लग्जरी आइटम सुकेश से लेने के आरोप हैं. इसके अलावा वो सुकेश से अपने संबंधों को लेकर भी विवाद में घिरी हुई हैं. जैकलीन के अलावा एक और एक्ट्रेस के तार सुकेश से जुड़े हुए हैं जिसका नाम नोरा फतेही (Nora Fatehi) हैं. नोरा पर भी आरोप है कि वो जैकलीन की तरह सुकेश से महंगे फोन और लग्जरी आइटम लेती थीं. इन आरोपों के बीच अब नोरा फतेही और सुकेश चंद्रशेखर की चैट सामने आ गई है. इस चैट ने कई राज खोले हैं.

कार कराई पसंद
रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर नोरा को महंगे-महंगे तोहफे देते थे. इस चैट में एक जगह चंद्रशेखर ने नोरा से पूछा कि क्या आपको रेंज रोवर कार पसंद है. इस पर नोरा ने जवाब देते हुए कहा- ‘हां, ये अच्छी रफ यूज कार है और एक स्टेटमेंट कार भी है.’ इसके बाद सुकेश ने एक्ट्रेस से कहा कि ‘मैं आपको और भी ऑप्शन दूंगा.’

नोरा को पसंद करता था सुकेश
एक अन्य चैट में सुकेश ने नोरा को लिखा- ‘आप 1 मिनट के लिए बात कर सकती हैं क्या, मुझे खुशी होगी और इसके लिए मैं आपकी प्रशंसा करूंगा. उम्मीद है कि आप या आपकी एजेंसी ये नहीं सोचेगी कि ये गिफ्ट क्यों दिया गया है. मैं आपसे बस ये कहना चाहता हूं कि ये किसी भी मकसद से नहीं दिया जा रहा है. जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे गिफ्ट देते हैं. बस इसी वजह से ऐसा कर रहा हूं और कुछ भी नहीं.’

नोरा बनेंगी गवाह
ऐसी खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अब ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह के तौर पर पेश होंगी. खास बात है कि एक्ट्रेस ने हाल ही में ईडी संग हुई पूछताछ में अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था. इसके साथ ही कई खुलासे भी किए थे. नोरा पर आरोप था कि सुकेश की पत्नी लीना पॉल के चेन्नई में हुए एक इवेंट को अटेंड करने के बदले नोरा को एक बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट के तौर पर दिया गया था. इस आरोप को नोरा ने पूछताछ में गलत ठहराया है. नोरा का कहना है कि उन्हें जो भी गिफ्ट मिले थे वो इवेंट के वक्त ही तोहफे के तौर पर दिए गए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.