Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पटौदी पैलेस वापस खरीदने की बात पर बोले सैफ अली खान, चुकानी पड़ी थी इतनी भारी कीमत….

सैफ़ अली खान. इनका निजी जीवन अक्सर मीडिया पोर्टल्स की सुर्खियां बना रहता है.

शादी से लेकर अपने बच्चों के नामकरण तक. जो भी किया, नेशनल मीडिया की हेडलाइन बना. सिर्फ नेशनल ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सैफ़ और उनकी पत्नी करीना हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं. हाल ही में सैफ़ अली खान ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने से लेकर पटौदी पैलेस तक, कई मुद्दों पर खुलकर बात की.


बॉलीवुड बबल नाम के मीडिया हाउस से बातचीत में सैफ़ ने कहा,
“मैं ये कमेंट्स नहीं पढ़ता हूं. मैं इन सब चीज़ों से दूर रहता हूं. और ये अच्छा है. क्यूंकि ये चीज़ मुझे फोकस करने में मदद करती है. सोशल मीडिया बहुत एडिक्टिव हो सकती है. मैं अपने आप को गूगल करूं और देखने लगूं, मैंने कब क्या कहा था. और फ़िर मैं कुछ ऐसा पढ़ लूं, जो मुझे पसंद नहीं हो, तो मेरा मूड खराब हो जाता है. मेरी वाइफ़ ने मुझसे कहा था, ‘इस्तेमाल करना ही छोड़ दो’. तो मैंने सोशल मीडिया चलाना बंद कर दिया. मैंने कुछ वक़्त के लिए बंद किया. और तब मुझे लगा कि मैं अब तक क्या कर रहा था.

सोशल मीडिया में कुछ है जो बहुत खतरनाक है. वहां सब कुछ बहुत रहस्यमयी है. आपको नहीं पता कौन किस से बात कर रहा है. जिसके चलते वहां लोग बहुत हिंसा फैलाते हैं. तो ये सब थोड़ा गलत जा सकता है.”


सैफ़ इस इंटरव्यू में अपनी फ़िल्म ‘भूत पुलिस’ का प्रमोशन करने गए थे. फ़िल्म में भी और इस इंटरव्यू में भी सैफ़ के साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे. जो खुद अपने वज़न से लेकर एजुकेशन स्टेटस की वजह से ट्रोल होते रहते हैं. सैफ़ की बात में बात जोड़ते हुए उन्होंने कहा,

“और ये वही लोग होते हैं जो आपको फॉलो करते हैं. असल में वो लोग सिर्फ अटेंशन चाहते हैं. मुझे लगता सोशल मीडिया मेरे जीवन का सिर्फ एक हिस्सा है अभिनेता के तौर पर, इंसान के तौर पर और स्टार के तौर पर.”


इंटरव्यू में आगे सैफ़ ने अपने करियर, पटौदी पैलेस को दुबारा खरीदने की खबर पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने पैलेस दुबारा खरीदा है. मैंने बस लीज़ क्लियर की है. सैफ़ बताते हैं कि उनके लिए पैलेस की लीज़ छुड़ाना आसान नहीं रहा.

सैफ़ ने पहले दिए इंटरव्यू में कहा था,
“मेरे पिता ने पैलेस लीज़ पर चढ़ाया था. फ्रांसिस और अमन नाथ जो वहां होटल चलाते थे, उन्होंने प्रॉपर्टी का अच्छे से ख्याल भी रखा था. मेरी मम्मी का वहां एक कॉटेज भी है. जहां वो बहुत कम्फर्टेबल महसूस करती हैं. खैर, ये बहुत ही साफ़ अरेंजमेंट था. मुझे वापस खरीदने की ज़रूरत नहीं थी. क्यूंकि मैं पहले ही पैलेस का मालिक था.”


सैफ़ के दो छोटे बच्चे हैं. जेह और तैमूर. दोनों के पीछे मीडिया लगी रहती है. दिन की रोज़ी के लिए फ़ोटो खींचने वाले पैप हों या कोई नेशनल टीवी की एंकर. सब इसी कोशिश में रहते हैं कि तैमूर की झलक मिल जाए. सैफ़ ने कुछ वक़्त पहले दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था,


“हम छुपा नहीं सकते. हम ऐसे ही हैं. उन्हें पता है, हम कौन हैं. हम चाहते हैं कि हम अपने बच्चों को एक नॉर्मल ज़िंदगी दें. ये कोई बड़ी बात नहीं है. वो कभी हमारी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर तो नहीं आते. पैप्स ठीक करे रहे हैं. पीस एंड लव.”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.